शौकीनों के लिए बुरी खबर, कल बंद रहेंगी शराब की दुकानें

गाजियाबाद। शराब के शौकीनों के लिए एक बार फिर से बुरी खबर है। बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन गाजियाबाद सहित प्रदेश की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल को पूरे देश में ड्राई डे होता है। इसलिए इस दिन गाजियाबाद सहित पूरे देश भर की शराब दुकानें बंद रहती हैं। शासन के आदेश के बाद आबकारी विभाग ने भी कमर कस ली है। जयंती पर कहीं भी शराब की दुकान खुली मिली तो कार्रवाई सख्ती से पेश आया जाएगा।

14 अप्रैल के दिन सभी प्रकार की शराब और भांग के अलावा मॉडल शॉप इत्यादी बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को गाजियाबाद में सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस दिन अवैध और तस्करी की शराब की ब्रिकी रोकथाम के लिए आबकारी विभाग की टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें शहर और देहात में अवैध शराब की बिक्री को रोकेंगी।

अंबेडकर जयंती पर जगह-जगह बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें दलित समाज के संगठनों की बढ़चढ़ कर भागीदारी रहती है। जयंती पर बवाल की आशंका को लेकर शासन ने शराब की दुकान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिससे कहीं बवाल न हो सके। ऐसे में 14 अप्रैल को जिले की सभी देसी व विदेशी तथा बीयर की दुकानें बंद रहेंगी यदि कोई इसकी अवहेलना करेगा तो उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। साथ ही आबकारी निरीक्षकों को भी शहर एवं देहात क्षेत्र में चेकिंग करने के सख्त निर्देश दिए गए है।