भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनय चौधरी ने जनसभा व रोड शो में झोंकी ताकत

-नगर निकाय में भाजपा की जीत से बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार: अमित वाल्मीकि
-जनसभा में की भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील  

गाजियाबाद। दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में प्रत्याशी चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे है। रोड शो के जरिए चुनावी तैयारियों को दिखाने की होड़ मची रही। मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा।
सत्ताधारी दल भाजपा से लेकर बसपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत लगा दी है। निकाय चुनाव में प्रचार का तरीका भी आधुनिक हो गया है। वार्डों के प्रत्याशी अपने मोहल्ले के लोगों से फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, वाट्सएप के जरिए संपर्क साध रहे हैं। यहां तक की मोहल्लावार और वार्डवार वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप पर प्रतिदिन जनसंपर्क अभियान व अन्य संदेश भेजकर प्रत्याशी समर्थन जुटा रहे हैं। वाट्सएप ग्रुप के जरिए प्रत्याशी अपनी बातों को लोगों तक पहुंचाकर सहानुभूति जुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी पार्टियों के प्रत्याशी सक्रिय हैं। ग्रुप पर जहां प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं तो वहीं मतदाता भी अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उजागर कर रहे हैं।

सोमवार को बृज विहार वार्ड 68 भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनय चौधरी ने क्षेत्र में जनसभा का आयोजन किया। उसके बाद विशाल रोड़ शो निकाला। रोड़ में हजारों की भीड़ देख विपक्ष में खड़े अन्य प्रत्याशियों के होश उड़ गए। रैली निकालकर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। विनय चौधरी के प्रचार-प्रसार में आए प्रभारी महानगर अमित वाल्मीकि ने 11 तारीख को होने जा रहे चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में वोट डालकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा गाजियाबाद और क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब भाजपा का प्रत्याशी विजयी बने। यह चुनाव आपका है, इसे लडऩे वाले भी आप ही है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार 6 सालों से है और 6 साल में प्रदेश में विकास कार्य हैं, प्रदेश में गुंडे माफियाओं का राज खत्म कराया है, आम जनता से लेकर प्रदेश के व्यापारी सुरक्षित हैं। कानून का राज स्थापित होने के कारण प्रदेश में उद्योग धंधे लगाए जा रहे हैं। बाहर के व्यापारी उद्योग धंधे लगाने प्रदेश में आ रहे है, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान हो रहे हैं। सरकार की नीतियों के कारण आम जनता खुश है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में आप अपना सहयोग दें।

भाजपा एक ऐसी सर्वश्रेष्ठ पार्टी हैं, जो विकास के नाम पर जानी जाती है। जनसभा के उपरांत रोड शो में युवा-युवती, महिला, बुजुर्ग के साथ-साथ बच्चों के हाथों में भाजपा का झंडा देख माहौल पूरा बदलता नजर आ रहा है। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की। कॉलोनी के रहने वाले समस्त निवासियों, व्यापारियों व अन्य लोगों से वोट मांगे। 11 तारीख को होने जा रहे चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में वोट डालकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। विहार वार्ड-68 भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनय चौधरी ने कहा जिस तरह यह क्षेत्र आपका अपना है, उसी तरह मैं भी आपके परिवार का ही हिस्सा हूॅ।

आपके हर सुख-दुख में हर वक्त आपके साथ रहूँगा। क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर हर संभव प्रयास किए जाएगा। आपसे किया हुआ हरेक वादा पूरा करूंगा। हम औरों की तरह नहीं है कि बड़े-बड़े वादे करके पीछे हट जाए। चुनाव में लोग बड़े बड़े वादे कर रहे है। लेकिन वह खुद के लिए असमर्थ दिखाई दे रहे है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ विकास के नाम पर ही जानी जाती है। भाजपा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। आपका वोट बहुत कीमती है। इसलिए आने वाली 11 मई को अपने मत का सही प्रयोग करें।