गाजियाबाद। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ उसके ही जीजा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया हैं। आरोपी जीजा पिछले करीब 3 साल से लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। जिससे आहत होकर छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
किशोरी के पिता नहीं है, चार बहन हैं। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। एक छोटा भाई है। किशोरी के घर से कुछ दूरी पर ही आरोपी जीजा किराए के मकान में रहता है। जब कि किशोरी वर्ष की थी तो आरोपी ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। घटना का पता जब किशोरी की मां को चला तो आरोपी ने माफी मांग ली थी। मगर उसके बाद कई बार आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
3 फरवरी को छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने साथ घर ले जाने लगा। आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। जिसके बाद कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब परिजनों ने देखा तो जहरीला पदार्थ किशोरी के हाथों से छीन लिया। पीडि़ता की बड़ी बहन ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
साहिबाबाद एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। जब इसका पता आरोपी की पत्नी को चला कि उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया है, तो वह नाता तोड़कर अपने दो बच्चों के साथ मायके आ गई। इसके बाद भी आरोपित उसकी छोटी बहन को स्कूल आते-जाते समय रास्ते में मिलकर परेशान करता था और घर ले जाने का प्रयास करता था।
आरोपी की पत्नी का कहना है कि अब उसके साथ कभी नहीं रहेगी। किशोरी की मां का कहना हैं कि दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी आखिरी गलती बताकर कुरान की कसम खा लेता था। पवित्र पुस्तक होने के कारण पीडि़ता और परिवार वाले उसपर विश्वास कर लेते थे। कुरान की कसम के कारण आरोपी को दो बार माफ कर दिया गया था। इसके बाद भी आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। आरोपी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता था।
















