सीएम योगी ने किया नगर निगम की 63.84 करोड़ की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

-उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का शहर वासियों को मिल रहा लाभ: महापौर
-शासन की योजनाओं से हाईटेक की तरफ अग्रसर नगर निगम: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम की शहर में विकसित होने वाली 63.84 करोड़ रुपए की 11 योजनाओं की मंगलवार को सौगात दे दी। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंगलवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। नगर निगम की इन महत्वपूर्ण योजनाओं में कई पूरी हो चुकी हैं। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का शहरवासियों को लाभ मिल रहा हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि शासन की योजनाओं को हाइटेक तरीके से विकसित करने के लिए नगर निगम अग्रसर है। इस दौरान महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, डॉ. अनुज कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं पार्षद, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि लोग उपस्थित रहे। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं वाली इन 11 योजनाओं में 8 का शिलान्यास व तीन योजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।

महापौर तथा नगर आयुक्त ने शहर वासियों को सरकार की योजनाओं के क्रम में हो रहे विकास कार्यों के लिए उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी। इन योजनाओं में मल्टीलेवल कार पार्किंग, नगर निगम के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का कार्य, सूर्य नमस्कार स्टैचू की स्थापना का लोकार्पण किया गया। महापौर द्वारा शहर वासियों को अमृत-2.0 के अंतर्गत नगर निगम सीमा अंतर्गत तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सफाई कार्य के बारे में भी अवगत कराते हुए शुभकामनाएं दी गई। मोरटा, नायफल, सदरपुर गांव में टंकी के पास का तालाब तथा पक्का तालाब का शिलान्यास किया गया। नगर आयुक्त ने शहरवासियों को योजनाओं और कार्योंं के बारे में अवगत कराते हुए शुभकामनाएं दी। सार्वजनिक क्षेत्र में कैमरा इंटीग्रेशन के कार्यों को लेकर मोटिवेट किया गया।

विजयनगर जोन अंतर्गत नागरिक सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य, आधुनिक कारकस प्लांट की स्थापना, सीनियर केयर सेंटर के निर्माण कार्य को लेकर उपस्थित पार्षदों को शुभकामनाएं दी गई। नगर आयुक्त ने शहर वासियों को आधुनिक तकनीकी पर किए जा रहे कार्यों के बारे में भी अवगत कराया तथा शासन की जनहित लाभकारी योजनाओं से शहर हाईटेक की तरफ अग्रसर हो रहा हैं। इस कार्यक्रम के दौरान निगम के अधिकारी,जोनल प्रभारी, पार्षद आदि उपस्थित रहे। शहर में निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में विकसित होने वाली 11 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर शहरवासियों को सौगात के रूप में दी हैं।