गाजियाबाद के डीएम के आवास तक कोरोना की दस्तक

– डीएम कैंप ऑफिस, कलेक्ट्रेट ऑफिस और सभागार 24 घंटे तक के लिए हुआ सील

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते जिलाधिकारी के कैंप ऑफिस में तैनात स्टेनो गौरव कुमार सिंह के बाद कैंप कार्यालय में सहायक अमित प्रताप सिंह के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को डीएम कैंप ऑफिस और कलेक्ट्रेट में ऑफिस और सभागार को 24 घंटे तक सील किया गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर अमित प्रताप अपने छपरौला आवास पर होम आइसोलेट हो गए हैं।

सीबीआई जज को भी बताई कोरोना की गलत रिपोर्ट

संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीएम आवास पर पहुंचकर वहां तैनात सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए। इसके बाद जिलाधिकारी आवास कैंप ऑफिस को सैनिटाइज किया गया। इसे 24 घंटे के लिए स्टेनों के कार्यालय, डीएम कैंप कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों को सील करा दिया गया है। आवास पर तैनात सभी कर्मचारियों को घर पर रहने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय के अलावा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ऑफिस और सभागार को भी सील किया गया। जिलाधिकारी भी कार्यालय में नहीं बैठ पाए। बता दें कि नौ सितंबर को डीएम के स्टेनो गौरव सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह तभी से होम आइसोलेट हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार संख्या बढऩे के चलते जिले में अभी कोरोना का खतरा लगातार बना हुआ है,जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित नए 191 मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों का अब तक आंकड़ा-11,952 तक पहुंच गया है। वहीं,कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं। वहीं,कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन से स्वस्थ्य होने के बाद 150 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और थानेदार सहित कई हुए कोरोना पॉजीटिव 

जिले में अब तक 9882मरीजों को कोविड अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं,जिले में अब मौत का आंकड़ा 74 तक ही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी 8980 तक पहुंच गई है। सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को नए 191 मरीजों की पुष्टि हुई हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का शुक्रवार तक का आंकड़ा-11,952तक पहुंच जाने के बाद अब तक स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 10732 तक पहुंच गया है। इन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। वर्तमान में कोरोना के पॉजिटिव केस 2066 है,इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। वहीं, जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमितों की टेस्टिंग बढ़ाने के साथ संक्रमित की खोज की जाए।

चीफ इंजीनियर को हुआ कोरोना, गाजियाबाद में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को एडीएम एलए कमलेश चंद वाजपेयी ने अपने ऑफिस में सिटी मजिस्टे्रट विपिन कुमार, एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह, एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति और चिकित्सकों के साथ बैठक करते हुए कोरोना संक्रमितों की पहचान करने के लिए रोस्टर बनाने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों की क्षेत्रवार पहचान कर उन्हें भर्ती कराया जा सके।