अवकाश दिवस में भी निगम ने लगाया कैंप, 254 करदाताओं ने उठाया लाभ

-सफल हो रहा है नगर आयुक्त का प्रयास, 500 से अधिक भरे गए सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म
-अवकाश दिवस में 30 लाख से अधिक की हुई टैक्स वसूली

गाजियाबाद। नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी गृहकर जमा करने की व्यवस्था की है। नगर निगम के पाचों जोन में कैंप लगाए गए। जिसमें अवकाश के दिन 30 लाख से अधिक की हाउस टैक्स वसूली प्राप्त हुई। 31 जनवरी जोकि छूट का अंतिम दिवस है। जिसके लिए अवकाश दिवस में भी लगाए गए कैंप पर अधिक भारी संख्या में करदाता मौजूद हुए। लगभग 254 करदाताओं ने छूट का लाभ उठाया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में हाउस टैक्स सेल्फ एसेसमेंट का फॉर्म भी अधिक संख्या में भरे जा रहे हैं। ऐसे मकान जो टैक्स छूटे हुए हैं। जोनल कार्यालय और अवकाश दिवस में लगे हुए कैंप पर भी जानकारी प्राप्त करते हुए सेल्फ एसेसमेंट की कार्यवाही को कर रहे हैं। पांचो जोन के अंतर्गत लगभग 500 से ज्यादा सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म भरे गए। नगर आयुक्त का प्रयास सफल होता दिखाई दे रहा है। शहर निवासियों में खुद से अपना हाउस टैक्स जमा करने के लिए जागरूकता दिखा रहे है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा ने बताया मोहन नगर जोन के अंतर्गत लाजपत नगर में कैंप लगाया गया। जिसमें 50 से अधिक क्षेत्र वासियों ने अपना हाउस टैक्स जमा कराया। वसुंधरा जोन के अंतर्गत आदित्य ग्रीन सिटी वैभव खंड इंदिरापुरम गौर ग्रीन एवेन्यू अभय खंड में भी हाउस टैक्स वसूली के लिए कैंप लगा। जिसमें लगभग 63 करदाताओं ने हाउस टैक्स जमा किया। 40 से अधिक सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म भरे गए। इसी प्रकार कवि नगर जोन के अंतर्गत लाल कुआं वार्ड 42 में कैंप लगाया गया। लगभग 70 से अधिक क्षेत्र वासियों ने हाउस टैक्स जमा किया। 35 से अधिक सेल्फ असेसमेंट के फॉर्म प्राप्त हुए। सिटी जोन के अंतर्गत कृष्णा नगर और गगन एनक्लेव में हाउस टैक्स वसूली का कैंप लगा। लगभग 50 से अधिक क्षेत्र वासियों ने कैंप पर आकर हाउस टैक्स जमा किया। विजयनगर जोन के अंतर्गत 25 करदाताओं ने अपना हाउस टैक्स जमा कराया। डेढ़ सौ से अधिक सेल्फ एसेसमेंट के फॉर्म भरे गए। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार सेल्फ एसेसमेंट के फार्म भरवाने पर भी विशेष जोर देते हुए टीम कार्य कर रही है। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद भी विशेष भूमिका निभा रहे हैं।