गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर 1 स्थित नील पदम कुंज सोसाइटी में मंगलवार को पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल का पुन: भाजपा में शामिल होने पर वेलफेयर एसोसिएशन और क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा पिछले 5 वर्षों में हुए कार्य के बारे में क्षेत्र के लोगों को बताया और चुनाव में उनके द्वारा मदद किए जाने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मनोज गोयल ने नवनिर्वाचित वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने क्षेत्र का विकास ही हमारी शुरु से प्राथमिकता रही है।
जिस तरह आप सभी ने नगर निकाय चुनाव में अपना भरोसा जताया है, ठीक उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताने के लिए अपना सहयोग दें। भाजपा सरकार में ही क्षेत्र, जनपद, प्रदेश और देश का विकास संभव है। इस विकास को और आगे बढ़ाने के लिए आप सभी का सहयोग जरुरी है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व महानगर मंत्री अवधेश कटिहार, अंशुल कचरू, संजय, दादरु राम तिवारी, रेखा गुप्ता, संगीता सिंह, केके शर्मा, विवेक, लव, अमित धर, निशांत मेहरा कौशिक, जितेंद्र कपानी, निधि बंसल, संगीता सिंह, मोनिका, पूनम, श्रीधर, त्रिलोक, रेखा, संहिता मेहरा, लता कुलश्रेष्ठ, श्वेता दीक्षित, लोकेश राठोर, वनिता एडवोकेट, अर्चना सिंह, बाबूसा, शिखा गर्ग, निधि सलूजा सहित अन्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

















