पार्षद कुसुम मनोज गोयल का कौशांबी हिमगिरि और नीलगिरी टॉवर में हुआ भव्य स्वागत

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय वार्ड-72 पार्षद कुसुम मनोज गोयल की जीत का जश्र क्षेत्र के लोग रिजल्ट के परिणाम आने के 9 दिन बाद भी धूमधाम से मना रहे है। हर दिन विभिन्न सोसायटियों में कार्यक्रम का आयोजन कर कुसुम मनोज गोयल का स्वागत किया जा रहा है। गौरतलब हो कि भाजपा से टिकट न मिलने पर जितना आहत पूर्व मनोज गोयल हुए थे, उससे कहीं ज्यादा आहत क्षेत्र की जनता थी। क्षेत्र के लोगों की पहली पंसद ही मनोज गोयल है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिस तरह से अभिभावक के रुप में क्षेत्र के लोगों का मनोज गोयल ने ख्याल रखा था और विकास कार्यों में कोई कसर नही छोड़ी थी। उससे उम्मीद थी कि भाजपा इस बार भी मनोज गोयल को ही अपना टिकट देेगी। लेकिन ऐसा नही हुआ। वार्ड-72 में महिला सीट होने पर उनकी जगह किसी और को क्षेत्र से चुनाव में भाजपा ने खड़ा कर दिया। जिसके बाद क्षेत्र की जनता ने मनोज गोयल की पत्नी कुसुम गोयल को चुनाव में खड़ा किया। चुनाव चिन्ह भी मां दुर्गा का त्रिशूल रखा। 13 मई को मतगणना में कुसुम मनोज गोयल की जीत हुई।

रविवार रात को कौशांबी हिमगिरि और नीलगिरी टावर में वार्ड-72 की नवनिर्वाचित पार्षद कुसुम मनोज गोयल का भव्य स्वागत किया गया। कुसुम मनोज गोयल ने कहा यह जीत आपके विश्वास और विकास की जीत है। इस जीत का श्रेय आप सभी को जाता है। क्षेत्र की जनता ही मेरा परिवार है। आपने हमारे काम को समझकर हमें वोट दिया। आपको पता है जो काम करता है वही विजई होता है। क्षेत्र के विकास कार्य और कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य को जनता ने वोट देकर हमें जिताया है। क्षेत्र के अंधूरे विकास कार्य को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही चुनाव में किया हुआ हरेक वायदे को निभाया जाएगा। वहीं पूर्व पार्षद मनोज गोयल ने कहा 28 अप्रैल को भगवान भोले की कृपा से और मां दुर्गा के आशीर्वाद सेें त्रिशूल रूपी चुनाव चिन्ह मिला मां दुर्गा ने हमें अपना त्रिशूल वैशाली सेक्टर-2 स्थित शिव मंदिर के पुजारी द्वारा दिया गया।

जिनके आशीर्वाद से हमें विजय प्राप्त हुई। जिसे मंदिर के पुजारी के हाथों त्रिशूल रूपी आशीर्वाद को मां दुर्गा को वापस किया और प्रार्थना की इसी तरह का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे। इस दौरान सुनीता चौहान अध्यक्ष हिमगिरी टावर, विनोद खन्ना अध्यक्ष नीलगिरी टावर, समाजसेवी मुकुल गुप्ता, सुमित कश्यप, पीपी गोगिया, आलोक जैन, संजय प्रधान, महेंद्र पाठक, मुनेश शर्मा, जगदीश, पंकज चौहान, हरीश एडवोकेट, प्रियंका गुप्ता, अनीता गोगिया, अतुल, नेत्रपाल यादव, सोजन जॉर्ज, सीमा प्रधान, साधना, बबीता पाठक, गयाराम, महेश, वेद, महाराज सिंह, संदीप, नरेश, प्रताप, कमल कुमार एवं महिला मंडल नीलगिरी क्षेत्र के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।