पुरानी पेंशन बहाली की मांग को धार देने के लिए दिल्ली में रणनीति तैयार

-शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर छेड़ी आर पार की लड़ाई: रामपाल सिंह
-30 जुलाई को रामलीला मैदान दिल्ली मे होगी विशाल रैली

दिल्ली/गाजियाबाद। अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के घटकों की संयुक्त बैठक शिक्षक भवन जनकपुरी दिल्ली में हुई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि इस मोर्चे में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक और कर्मचारियों के निम्न संगठन शामिल है अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, इंडियन पब्लिक सर्विस इम्पलाईज फेडरेशन, ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आरग्नाईजेशनस, ऑल इण्डिया सेकेण्डरी टीचर्स फेडरेशन,ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ एजुकेशन एसोशियसन,जो कि देश के लगभग 50 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करती हैं।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए 30 जुलाई 2023 को रामलीला मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि हमारी तीन प्रमुख मांगे है। पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल किया जाए। ठेका प्रथा बन्द हो और सभी अनुबन्धित / पैरा टिर्चस /शिक्षा मित्र/ नियोजित शिक्षक/अनुदेशक/गेस्ट टीर्चस तथा अनुबन्धित एंव संविदा कर्मचारियों को तुरंत स्थाई किया जाए। स्थाई राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाए।

इफसफ के जनरल सेक्रेटरी प्रेमचन्द्र ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का जन्मसिद्ध अधिकार है तथा नई पेशन स्कीम कर्मचारियों के लिए बहुत घातक है। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सड़क से संसद तक आन्दोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक पेंशनर पेंशन के बिना इस भौतिक युग में सम्मान जनक जीवन नहीं जी सकता तथा पेंशन उसके बुढ़ापे की लाठी और सहारा है। एआईईएफए के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें तुरंत ठेका प्रथा बन्द करें तथा सभी अनुबन्धित अध्यापकों, पैरा टिर्चस, शिक्षामित्र, नियोजित शिक्षक, अनुदेश, गेस्ट टीचर, संविदा अध्यापकों तथा कर्मचारियों को तुरंत स्थाई किया जाए। साथ ही इन्होने कहा कि सभी कर्मचारियों के हितों के लिए एक स्थाई राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाए।

इस दौरान डॉ रामचन्द्र डबास (वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) सुशील कुमार पाण्डेय (उपाध्यक्ष एआईपीटीएफ) मनोज कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ). अजयवीर यादव (डिप्टी जनरल सेक्रेटरी इफसफ दिल्ली युनिट) देवेन्द्र शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष इफसफ), राकेश सिंह भदौरिया (डिप्टी जनरल सेक्रेटरी इफसफ) सतीश तिलोरिया (वित्त सचिव इफसफ दिल्ली स्टेट), डॉ अनुज त्यागी (उपाध्यक्ष उप्र प्रा शिक्षक संघ) संजय पाण्डेय (कार्य उप्र प्रा शिक्षक संघ), गिरीराज शर्मा (संरक्षक अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ ) तथा एपी खान संयोजक एमसीडी कर्मचारी युनियिनस। उपरोक्त सभी नेताओं ने एक स्वर से चेतावनी दी कि यदि केन्द्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही करती है तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा।