-वार्डों में व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर आयुक्त ने पार्षदों संग तैयार की योजना
गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में शहर की अव्वल रैंकिंग लाने के लिए और शहर के वार्डों में व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रविवार को नगर आयुक्त ने पार्षदों संग अपने कैंप कार्यालय में बैठक की। वार्ड संख्या 1 से लेकर 10 तक के पार्षदों के साथ नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा वार्ड में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कार्य योजना बनाई गई। जिसमें सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ जलकल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित आए हुए पार्षदों ने अपना विषय रखा। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकांश पार्षद विजय नगर जोन से संबंधित उपस्थित हुए।

जिनके द्वारा जलकल संबंधित समस्या के बारे में बारी-बारी अवगत कराया। जलापूर्ति सुदृढ़ करने के लिए अपना विषय रखा। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखित में आदेश दिए कि दो दिनों के भीतर उक्त समस्या का समाधान किया जाए। समस्या का समाधान होने के पश्वात उसका संबंधित अधिकारी द्वारा भौतिक निरीक्षण भी किया जाए। शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त आभार व्यक्त किया और कूड़े के उठान की समस्या का समाधान करने के लिए नगर आयुक्त धन्यवाद जताया।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सहयोग की अपील
नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने वार्ड संख्या 1 से लेकर 10 तक आए हुए पार्षदों के साथ बैठक में पहले सभी की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी दिए। साथ ही पार्षदों से स्वच्छता सर्वेक्षण में विशेष सहयोग की अपील की। कचरे को इधर-उधर न फेंके। साथ ही घर से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर रखें। फीडबैक के लिए लिंक https://sbmurban.org/feedback भी जारी किया। नगर आयुक्त ने कहा कि जन सहयोग ही नगर निगम पुन: नंबर बनेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपना कदम आगे बढ़ाएं। शहर की स्वच्छता को बेहतर करने के लिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। मगर यह तभी सफल होगा, जब आप सब मिलकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में पार्षद रेखा गोस्वामी वार्ड संख्या 10, पार्षद भगवत स्वरूप वार्ड संख्या 3, वार्ड संख्या 8 से पार्षद मिथिलेश व अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
















