-निगम की आय बढ़ाने के लिए भी हुआ विचार विमर्श
-त्योहारों से पूर्व प्रकाश व्यवस्था प्रारंभ करने के लिए नगर आयुक्त का जताया आभार
गाजियाबाद। शहर के विकास कार्यों को बढ़ाने और समस्याओं के निस्तारण को लेकर सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त से शहर के कई पार्षदों ने मुलाकात की। अधिकांश पार्षद विजयनगर जोन के मिले, नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों के विषय को बारी-बारी शिकायत सुनी और अधिकारियों को फोन पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर प्राथमिकता पर ध्यान दे रहे हैं और अधिकारियों से भी विशेष ध्यान देते हुए कार्यवाही करने के लिए कह रहे हैं। पार्षदों ने एक स्वर में शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
जिसमें छोटे-छोटे निर्माण कार्य अविलंब करने के लिए मांग की गई, प्रकाश व्यवस्था दिवाली से पहले प्रारंभ करने के लिए नगर आयुक्त का धन्यवाद भी जताया। निगम की आय को बढ़ाने के लिए भी नगर आयुक्त ने पार्षदों से विचार विमर्श किया। जिसके क्रम में हाउस टैक्स की वसूली को बढ़ाने के लिए उत्साहित किया। निगम की दुकानों एवं अन्य मदों से निगम की आय बढ़ाने के लिए चर्चा हुई। नगर निगम महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की नेतृत्व में शहर हित में कार्य कर रहा है। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद भी लगातार अपना सहयोग दे रहे हैं।

















