31 तक जमा करें हाउस टैक्स नहीं तो होगी कार्रवाई, अवकाश दिवस में भी खुले कार्यालय

-अवकाश दिवस में नगर निगम ने की 1 करोड़ 35 लाख की वसूली
-ब्याज से बचने के लिए दो दिन में जमा करें हाउस टैक्स: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। शहर के लोगों को निगम प्रशासन ने पेनल्टी से बचने के लिए फिर एक मौका दिया है। नगर निगम ने लोगों को टैक्स पटाने के लिए आखिरी मौका दिया है, जिसमें आने वाले तीन दिन छुट्टियों के बाद भी नगर निगम के जोन कार्यालय खुले रहेंगे। लोग इस वित्त वर्ष के लिए 31 मार्च तक नगर निगम का टैक्स जमा सकते हैं। 31 मार्च तक टैक्स नहीं जमा करने वालों पर 12 प्रतिशत पेनल्टी लगेगी। इतना ही नहीं आगे समय बढऩे पर पेनल्टी की दर भी बढ़ती जाएगी। दरअसल, समय के साथ पेनल्टी की दर बढ़ती जाती है। नगर निगम ने कहा है कि जिन लोगों ने संपत्ति कर जमा नहीं किया है वो जमा कर दें वरना 1 अप्रैल के बाद फाइन लगेगा। नगर निगम सीमा अंतर्गत तेजी से टैक्स वसूली पर कार्य होता दिखाई दे रहा है। अवकाश दिवस में भी जोनल कार्यालय खोले जा रहे हैं और सम्मानित करदाताओं से भी लगातार अपना संपत्ति कर जमा करने के लिए अपील की जा रही है।

अवकाश दिवस में भी जोनल कार्यालय खोले गए। सभी जोनल प्रभारी तथा अन्य टीम द्वारा विशेष कार्यवाही की गई। जिसमें कर वसूली के दौरान 1 करोड़ 35 लाख की वसूली की गई। नगर निगम मुख्यालय में मुख्य का निर्धारण अधिकारी द्वारा भी अवकाश के दिन में अपना कार्यालय खोलकर टैक्स वसूली के लिए टीम को मोटिवेट किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा लगातार जोनल कार्यालय का जायजा ले रहे है और वहां चल रहे कार्यों को और अधिक बेहतर करने के लिए टीम को मोटिवेट कर रहे है। मुख्य का निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया नगर निगम द्वारा शुक्रवार को गुड फ्राइडे अवकाश की दिवस सम्मानित करदाताओं की सहूलियत के लिए जोनल कार्यालय खोले गए। मोहन नगर जोन के अंतर्गत लगभग 2348000 की वसूली हुई, विजयनगर के अंतर्गत 505000 की वसूली हुई, वसुंधरा जोन के अंतर्गत 26 लाख 50000 की वसूली हुई, सिटी जोन के अंतर्गत लगभग 22 लाख की वसूली की गई। कवि नगर के अंतर्गत लगभग 59 लाख 50000 की वसूली हुई।

31 मार्च के बाद लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज
31 मार्च के बाद 12 प्रतिशत का ब्याज नगर निगम द्वारा लगना शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा भी शहर वासियों से अपना हाउस टैक्स दो दिन में जमा करने के लिए विशेष रूप से अपील की है। इसी के साथ नगर निगम हाउस टैक्स विभाग के अधिकारियों को भी दो दिन विशेष कार्यवाही करते हुए सम्मानित करदाताओं की सहूलियत के लिए जोनल कार्यालय में बने रहने के लिए निर्देशित किया। रविवार 31 मार्च को जोनल कार्यालय खोले रखने और कैंप लगाने के लिए भी आदेशित किया। आवश्यकता अनुसार कैंप लगाने के लिए भी कहा गया। जोनल प्रभारी ने दिए हुए टारगेट के क्रम में अपनी रफ्तार को तेज कर दिया है। अवकाश दिवस में भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिसकी नगर आयुक्त ने भी प्रशंसा की। लगातार शहर में हाउस टैक्स जमा करने के लिए प्रचार प्रसार भी बृहद स्तर पर चल रहा है। जनप्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र में क्षेत्र वासियों को 31 मार्च के बाद लगने वाले 12 प्रतिशत ब्याज के लिए 2 दिन के भीतर अपना हाउस टैक्स जमा करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।