ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से होगा विकास: नरेंद्र कश्यप

-वार्ड-7 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी मुन्नी देवी की जनसभा में उमड़ा सैलाब
– क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर होगा निस्तारण: मुन्नी देवी

गाजियाबाद। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रहा है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वे सुबह से प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं और देर रात घर वापसी हो रही है। लेकिन लाख प्रयास के बाद भी मतदाताओं का रुख साफ नजर नहीं आ रहा। मतदाता अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। सभी प्रत्याशियों की नजर व्यापारियों पर लगी हुई है। व्यापारी अपने काम में उलझे हैं और चुप्पी साधे हुए हैं।

वहीं शनिवार को वार्ड-7 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी मुन्नी देवी के समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। निकाय चुनाव में सफलता से विकास कार्यों को गति मिलेगी। पहले पांच साल में कोई मुख्यमंत्री यहां नहीं आता था, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ यहां का दुख-दर्द जानने बार-बार आते हैं, इससे विकास गति बढ़ी है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले एक पार्टी विशेष के लोगों के हाथ में तमंचा होता था, व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। अब युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं लैपटॉप होता है और व्यापारियों से वसूली नहीं उन्हें सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए भाजपा जरुरी है। नहीं तो फिर वहीं सरकार आएगी और विकास के नाम पर आप सभी को लूटने का काम करेगी। उन्होंने कहा जिले में जो विकास हुआ है, भाजपा की ही देन है।

गाजियाबाद के विकास को बढ़ाने के लिए आप सभी का सहयोग जरुरी है। भाजपा की जीत जनता जनार्दन की जीत है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर आगे बढ़ रही है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी मुन्नी देवी ने कहा क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। आने वाली 11 मई को कमल को वोट देकर भाजपा को विजयी बनाने का काम करें। जनता के बीच पहले भी हमारी उपलब्धता रही है। इस बार भी रहेगी, हमें पूरा भरोसा है कि जनता का सहयोग मिलेगा। हमारी किसी से चुनौती नही है क्षेत्र की जनता हमारे साथ है और जनता पर हमें पूरा भरोसा है।

आप सभी का सहयोग जरुरी है। थानसिंह कश्यप ने कहा भाजपा सरकार की ही देन है कि आज अपना गाजियाबाद स्वच्छ सर्वेक्षण में सबसे आगे है। शहर के विकास की बात उसके क्षेत्र से ही होती है। अन्य पार्टी के पार्षद से क्षेत्र को हमेशा से ही विकास से दूर रखा है। लेकिन भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में विकास कार्य हुए है। क्षेत्र में जलभराव, सड़क और नाली निर्माण की समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। सरकारी योजनाओं का क्षेत्र के सभी लोगों को लाभ मिलें। इस पर भी जोर दिया जाएगा। वार्ड-7 में आयोजित जनसभा में अपार भीड़ को देख विपक्षी पार्टी से खड़े प्रत्याशियों के होश उड़ गए। जिस तरह से भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी का लगातार जनाधार बढ़ता नजर आ रहा है, उससे उनकी जीत अभी से ही निश्चित की जा रही है।