गणतंत्र दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ, महापौर व नगर आयुक्तने फहराया तिरंगा झंडा

गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। 75वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं, विकास भवन परिसर पार्क में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने झंडा फहराते हुए राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी के साथ निष्पक्ष मतदान की शपथ भी दिलाई।

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में देशभक्ति गीत के साथ गायन का कार्यक्रम किया गया। डीएम ने केडीबी पब्लिक स्कूल के बच्चों समेत विभिन्न प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।इस दौरान अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं,विकास भवन में सीडीओ ने ध्वजारोहण कर मतदाता जागरूकता,निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान को लेकर बैठक की। इस दौरान अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर सुनीता दयाल ने फहराया तिरंगा झंडा:
75वें गणतंत्र दिवस पर नगर निगम मुख्यालय स्थित कार्यक्रम के दौरान महापौर सुनीता दयाल ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ तिरंगा झंडा फहराया। इसके अलावा नवयुग मार्केट स्थित दुर्गा भाभी चौक पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा व निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

चंद्रपुरी स्थित नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली भी निकाली। शहीद स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। एमबी गल्र्स कॉलेज मेंं स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंतिमा चौधरी ने महापौर व नगर आयुक्त को बुकें देकर सम्मान किया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने वेस्ट से बेस्ट थीम पर बनाई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। इसे महापौर व नगर आयुक्त ने सराहा।

जीडीए में फहराया तिरंगा झंडा:
75वें गणतंत्र दिवस पर जीडीए परिसर में जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने अधिकारियों संग ध्वजारोहण किया। जीडीए परिसर को फूलों से सजाया गया था। जीडीए सचिव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने को लेकर शपथ भी दिलाई।इस दौरान अपर सचिव सीपी त्रिपाठी,ओएसडी सुशील कुमार चौबे, ओएसडी गुंजा सिंह,प्रभारी चीफ इंजीनियर मानवेंद्र कुमार सिंह,फाइनेंस कंट्रोलर अशोक वाजपेयी,अधिशासी अभियंता आलोक रंजन,लवकेश कुमार, अनिल कुमार बघाडिय़ा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।