शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में निगम का सहयोग करेंगे डीवीएफ के वॉलिंटियर्स

-स्वच्छता सर्वेक्षण में भी वॉलिंटियर्स की रही सराहनीय भूमिका: विक्रमादित्य सिंह मलिक

गाजियाबाद। जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त से शनिवार को डिजिटल वॉलिंटियर्स फोर्स के पदाधिकारी मिले। जिनके द्वारा अपना कदम बढ़ाते हुए शहर की स्वच्छता में सहयोग करने का विषय नगर आयुक्त के समक्ष रखा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा उनका स्वागत किया गया और शहर के प्रति उनकी भावना का भी सम्मान किया गया। कूड़ा विलोपन, कचरा पृथक्करण, सेकेंडरी पॉइंट का नियमित साफ होना, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व अन्य स्वच्छता संबंधित कार्यों में विशेष अभियान के रूप में कार्य करने के लिए टीम का सहयोग किया जाएगा। गगनदीप सिंह, तनुज गंभीर, क्षितिज सिंघल, प्रवीण कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। नगर आयुक्त ने बताया नगर निगम का सहयोग पूर्व में भी कई सामाजिक संस्थाएं करती आई हैं।

उन्हीं के सहयोग से नगर निगम नंबर वन बना है। शहर हित में और अधिक बेहतर कार्य होंगे। इसके लिए डीवीएफ टीम भी विशेष कार्य करेगी। मुख्य रूप से जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा सामाजिक संस्थाओं के कार्यों की सरहना की गई। नगर निगम का सहयोग कर रहे वॉलिंटियर्स को मोटिवेट भी किया गया। अनेकों अन्य संस्थाएं भी हैं जो नगर निगम का स्वच्छता अभियान ने कार्यों में सहयोग के लिए प्रतिभाग करना चाह रही हैं। उनके साथ भी आगामी योजना कार्य करने की बन रही है जिससे शहर हित में बेहतर कार्य किया जाएगा।

जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम 24 घंटे प्रयासरत है। महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार विभागीय अधिकारी व अन्य टीम भी समस्याओं के समाधान में लगी हुई है। वॉलिंटियर्स भी बढ़ चढ़कर जन समस्याओं के समाधान में अपनी भूमिका निभाएंगे। शहर हित में युवाओं के बढ़ते हुए कदम सराहनीय प्रयास है। नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अन्य टीम के साथ भी समन्वय स्थापित करते हुए जनहित में कार्य करने के लिए डायरेक्शन दी गई है।