लालची डॉक्टर को मिली 465 साल की सजा

मरीजों का जबरन ऑपरेशन करने का आरोप

वॉशिंगटन। अमेरिका में डॉक्टर का अजीबो-गरीब कारनामा प्रकाश में आया है। पैसा कमाने की लालसा में वह मरीजों का जबरन ऑपरेशन कर देता था। बाद में वह सरकारी बीमा कंपनियों को भारी-भरकम बिल थमा देता था। मरीजों का भरोसा तोडऩे और अपने पेशे को दागदार करने पर डॉक्टर को अब 465 साल की सजा सुनाई गई है। देशभर में यह मामला चर्चाओं में है। अमेरिका के वर्जीनिया में यह हैरतअंगेज मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉ. जावेद परवेज पर प्राथमिक जांच के बाद मरीजों का जबरन ऑपरेशन कर देता था। न्याय विभाग ने डॉ. जावेद को इस कृत्य के लिए 465 साल की सजा सुनाई है। अदालत के मुताबिक डॉक्टर ने महिलाओं का जबरन ऑपरेशन कर बीमा कंपनियों से मोटी कमाई की है। दरअसर मरीजों का ऑपरेशन करने के बाद डॉ. परवेज निजी और सरकारी बीमा कंपनियों को कई लाख डॉलर का बिल थमा देता था। मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 10 वर्ष में डॉक्टर ने अपने इन कार्यों को और तेज कर दिया था। आरोप है कि डॉ. परवेज गर्भवती महिलाओं को बेवजह ऑपरेशन कराने के लिए तैयार करता था। वह जांच के लिए आए मरीजों को सर्जरी करना जरूरी बताता था। यही नहीं डॉ. परवेज ने कई बार कैंसर से बचाने हेतु रोगियों को ऐसा करने की सलाह दी थी। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के नॉरफॉक फील्ड कार्यालय के प्रभारी स्पेशल एजेंट कार्ल शूमन ने बताया कि डॉक्टर, अथॉरिटी और भरोसेमंद पदों पर बैठे नागरिक अपने मरीजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की शपथ लेते हैं मगर डॉ. परवेज ने फिजूल और आक्रामक सर्जरी कर रोगियों को परमानेंट कॉम्प्लिकेशन्स, दर्द और चिंता का कारण के साथ उनके निजी जीवन के हिस्से पर हमला किया है बल्कि उनके भविष्य को लूटा है। उधर, अमेरिका में डॉ. जावेद परवेज की यह करतूत इन दिनों चर्चाओं में हैं।