गाजियाबाद। डॉक्टरों को धरती के भगवान की उपमा दी जाती है, किंतु बीते कुछ समय में लोगों की जान बचाने के पवित्र कार्य पर व्यावसायिकता इस कदर हावी हुई है कि विशेषज्ञ डॉक्टर आम लोगों की पहुंच से दूर हो हो गए हैं। मगर घोर व्यावसायिकता के इस दौर में भी गाजियाबाद का एक अस्पताल ऐसा भी है, जहां के डॉक्टरों के लिए आज भी इंसानियत जिंदा है। दिल्ली से सटे यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी आज भी लोगों की मदद करने सबसे आगे है। इसके साथ ही यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। गाजियाबाद से सटे आसपास के जिलों के लोगों को अब उपचार के लिए दिल्ली या मुंबई के चक्कर नहीं काटने पड़ते है। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को उपचार के साथ उनका ध्यान भी एक परिवार की तरह रखा जाता है।
जिसके लिए यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के डॉक्टरों को विभिन्न अवार्ड से नवाजा भी जा चुका है। यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोड़ा को स्वास्थ्य भारत सम्मान- 2024 से सम्मानित किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली में यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. उपासना अरोड़ा स्वास्थ्य भारत सम्मान प्राप्त करने वाली दूसरी शख्सियत बन गई हैं। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान वर्ष 2023 में ही शुरू किया गया है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कर कमलों से स्वास्थ्य भारत सम्मान का दूसरा संस्करण ग्रहण करते हुए डॉ. उपासना ने कहा कि यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी लगातार लोगों की सेवा के लिए काम करता आ रहा है। यह सम्मान हमारे मनोबल को और बढ़ाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय में अस्पताल और हमारी पूरी टीम और बेहतर काम करने के लिए प्रयासरत रहेगी। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। डॉ. उपासना अरोड़ा के इस सम्मान से पूरी टीम का मनोबल बढ़ेगा और हम बेहतर काम करने के लिए प्रेरित होंगे। यह सम्मान अस्पताल की पूरी टीम के मेहनत का परिणाम है।

















