पार्षद कुसुम गोयल के अथक प्रयास से कौशांबी में जलभराव की समस्या हुई दूर

गाजियाबाद। कौशांबी में जलभराव की समस्या से क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने नाला निर्माण कार्य कराया गया। क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि बरसात के दौरान वेब सिनेमा से लेकर मीनाक्षी हॉस्पिटल और मोर के आसपास काफी जलभराव हो जाता है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया है, जिससे पानी की निकासी जल्दी हो और जलभराव की स्थिति न रहे। वेब सिनेमा के सामने और कमल हॉस्पिटल के साथ-साथ जो नाला बना हुआ है उसका भी निर्माण कार्य लेबल कराने का कार्य किया जा रहा है।

क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ जन सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नाला निर्माण कार्य होने पर क्षेत्र के लोगों ने पार्षद का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने बताया जलभराव के चलते हादसों की भी संभावनी बनी रहती है। शुक्रवार जब बारिश हुई तो निगम के जूनियर अभियंता संजय गंगवार के साथ मौके पर जाकर उसक निरीक्षण किया गया। नाला निर्माण कार्य होने पर जलभराव की समस्या से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। पानी की निकासी भी अब तेजी से हो रही है। साथ ही ठेकेदार को जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा गया।