ढोल नगाड़ों के साथ सेवानिवृत्त 11 निगम कर्मचारियों का सम्मान कर दी विदाई

-हर कर्मचारी निगम परिवार का महत्वपूर्ण अंग, पूर्व की रहत आगे भी रहेंगे हम उनके संग: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों का शनिवार को विदाई समारोह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक नगर आयुक्त रश्मि त्रिपाठी, सुरेश कुमार लेखाकार, अजय शर्मा प्रथम श्रेणी लिपिक, लालाराम लिपिक, योगेंद्र शर्मा निर्माण सुपरवाइजर, रफीक अनुचर, बाला देवी अनुचर, मुकेश कुमार ड्राइवर, अनिल त्यागी गैंगमैन, भगवत प्रसाद सफाई नायक, राजेश सफाई कर्मचारी का रिटायरमेंट हुआ। सभी नगर निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।

रश्मि त्रिपाठी सहायक नगर आयुक्त, अजय शर्मा प्रथम लिपिक, सुरेश कुमार लेखाकार नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात की। नगर आयुक्त द्वारा सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा नगर निगम का हर कर्मचारी निगम का महत्वपूर्ण अंग है। रिटायरमेंट के पहले व बाद में भी अधिकारी कर्मचारियों के संग है। नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह, मुख्य कारण निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव, विवेक एमएनएलपी, डॉ. आशीष त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह अन्य अधिकारी उपस्थित हए।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया और शुभकामनाएं दी। निगम हित एवं शहर हित में किए गए कार्यों की सराहना की। नगर निगम कर्मचारी संघ की तरफ से सभी पदाधिकारी सहित अध्यक्ष रविंद्र द्वारा भी सभी को शुभकामनाएं दी गई। निगम अधिकारियों ने रिटायरमेंट हो रहे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया।

नगर निगम परिवार से जुड़ा रहने के लिए भी कहा, शुभकामनाएं प्रेषित की। विदाई समारोह कार्यक्रम मे रिटायरमेंट हो रही कर्मचारियों के परिवारजन एवं संबंधी भी उपस्थित हुए। शहर के कई पार्षदों जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा सम्मानपूर्वक कर्मचारी हित में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई। कर्मचारियों को उनका रिटायरमेंट के मौके पर पीएफ में अन्य संबंधित चेक भी भेंट किया।