गाजियाबाद। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड-72 सेक्टर-1 वैशाली माधव पार्क में भाजपा नेता पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद ने फल एवं छायादार पौधे रोपित करते हुए कहा देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नामÓ लगाने का आह्वान किया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का अहम योगदान है। प्रकृति और मां दोनों का ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए अबकी बार एक पेड़ मां के नाम से विशेष मुहिम शुरू की गई है। ताकि, जिस तरीके से हम अपनी मां की देखभाल करते हैं ठीक उसी तरह प्रकृति की भी देखभाल करें। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश कटियार, शिव शंकर उपाध्याय, केएल शर्मा, वीर सिंह चौहान, रजनीश, एसके सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
















