जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि वृहद स्तर पर आज यानी कि शनिवार को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की जीडीए की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष 1.18 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इन पौधों के लिए गड्ढे खुदाई का काम कर लिया गया है।
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री की एक पेड़ मां के नाम के आहवान की थीम पर आज यानी शनिवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर में 1.18 लाख पौधे रोपित करेगा। शनिवार को जिले में वृहद स्तर पर होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम के मद्देनजर जीडीए ने भी सभी तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदाई का काम पहले ही कर लिया गया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि वृहद स्तर पर आज यानी कि शनिवार को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की जीडीए की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष 1.18 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इन पौधों के लिए गड्ढे खुदाई का काम कर लिया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि 20 हजार पौधे पहले ही रोपित किए जा चुके हैं।
इनमें फलदार,छायादार प्रजाति के पौधे विभिन्न स्थलों पर लगाए जा चुके हैं। वृहद स्तर पर शनिवार को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम के तहत मधुबन-बापूधाम योजना, सिटी पार्क, इंदिरापुरम के स्वर्णजयंती पार्क के अलावा राजनगर एक्सटेंशन,ग्रीन बैल्ट,पार्कों समेत अन्य स्थलों पर यह पौधे रोपित किए जाएंगे। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को 1.18 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। पौधरोपण के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं,नगर निगम भी शनिवार को 1.45 लाख पौधारोपण करेगा। साईं उपवन के पीछे फलदार वृक्षों का वन बनाया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 1200 पार्कों में पौधे रोपित किए जाएंगे।

















