जीडीए जल्द बड़े पार्कों में नर्सरी बनाने का काम करेगा शुरू

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के शहर में बड़े पार्कों में नर्सरी बनाने का काम अब जल्द शुरू होगा। नर्सरी में तैयार किए जाने वाले पौधों से पार्कों में हरियाली बढ़ाई जाएगी। नर्सरी बनाए जाने से जीडीए को पार्कों में लाने वाले पौधे बाहर से नहीं खरीदने पड़ेंगे। इन नर्सरी में वहीं पौधे तैयार किए जाएंगे। जो इन पार्कों में लगाए जाते हैं। जीडीए के शहर में छोटे-बड़े 140 पार्क है। इनमें करीब 10 बड़े पार्क हैं। इन पार्कों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा बाकी छोटे पार्क हैं। इनकी देखरेख जीडीए द्वारा ही की जा रही है। पार्कों में सौंदर्यीकरण बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रजाति के पौधों की जरूरत पड़ती है।

इसलिए इस हफ्ते से बड़े पार्कों में नर्सरी बनाने की तैयारी की जा रही है। बरसात होने के चलते ऐसे में पार्कों में नर्सरी बनाने का सही समय है। इस दौरान पार्कों के एक हिस्से में नर्सरी बनाकर उनमें पौध तैयार की जा सकेगी। ताकि पार्कों में लगाए जाने वाले पौधे और घास नर्सरी में ही तैयार की जा सकें। इसका लाभ यह होगा कि इन पार्कों के लिए बाहर से पौधे लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जीडीए के उद्यान प्रभारी शिव कुमार भारती का कहना है कि जीडीए के उद्यान अनुभाग द्वारा पार्कों, ग्रीन बैल्ट,रोटरी गोल चक्कर आदि की देखरेख की जा रही है। इनमें पौधे लगाने की जरूरत होती है। इसलिए इस सफ्ताह से बड़े पार्र्कों के एक हिस्से में नर्सरी बनाकर वहीं पर पौध तैयार की जाएगी। पौधे तैयार होने के बाद इन्हें पार्कों,ग्रीन बैल्ट व अन्य स्थानों पर लगाए जा सकेंगे। पौधे तैयार होने के बाद बाहर से पौधे लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।