शहर में हाई क्वालिटी के चल रहे निर्माण कार्य

-निर्माण के चल रहे कार्यों में ना रह जाए लापरवाही, कार्य स्थलों पर फीडबैक ले अधिकारी

गाजियाबाद। शहर में नगर निगम सीमा अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसकी निगरानी खुद अधिकारी कर रहे है। शहर में विकास कार्य को लेकर नगर निगम लगातार प्रयासरत है। मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी द्वारा भी चल रहे कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया जा रहा है। जिसके क्रम में रविवार को डायमंड फ्लाईओवर सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। वसुंधरा जोन के अंतर्गत सेक्टर-1 वसुंधरा एलआईजी सोसाइटी में चल रहा निर्माण कार्य साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र, गैस एजेंसी के बराबर में चल रहे सड़क के कार्य का निरीक्षण किया।

महावीर चौक पर बन रहे नाले का जायजा लिया। मौके पर क्षेत्रीय निवासी एवं पार्षद भी उपस्थित रहे। चल रहे कार्यों में हाई क्वालिटी का मटेरियल उपयोग और मानक के अनुरूप कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में निर्माण कार्य लगातार शहर में चल रहे हैं। भ्रमण के दौरान अधिकारी आसपास के निवासियों से चल रहे कार्यों का फीडबैक भी ले रहे हैं।

वसुंधरा सेक्टर वन के निवासियों ने निगम के चल रहे कार्यों की प्रशंसा की। इसी प्रकार कवि नगर जोन के अंतर्गत डायमंड फ्लाईओवर के समीप सड़क के चल रहे कार्य से उद्योग बंधु संतुष्ट दिखाई दिए। जिनके द्वारा निगम के कार्यों की प्रशंसा की गई। नगर आयुक्त की सख्ती के बाद से निगम के संबंधित ठेकेदार भी गुणवत्ता पूर्वक कार्य कर रहे हैं। जिसकी मॉनिटरिंग अधिकारी कर रहे हैं।