एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का भव्य वार्षिक उत्सव ‘स्प्रीस्टा 25 शानदार स्टार नाइट के साथ संपन्न

-प्रतिभा और कला का अद्भुत संगम, पुरस्कार समारोह में उत्कृष्टता का सम्मान

उदय भूमि
ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वार्षिकोत्सव ‘स्प्रीस्टा ’25Ó का समापन शिवा चौधरी और अजय हुड्डा की शानदार स्टार नाइट के साथ हुआ। इस तीन दिवसीय महोत्सव का अंतिम दिन संगीत, नृत्य, फैशन शो और पुरस्कार समारोह से भरपूर रहा, जिसने छात्रों, शिक्षकों और मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह की शुरुआत गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं से हुई, जहां छात्रों ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजित हुआ मंत्रमुग्ध कर देने वाला फैशन शो, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी स्टाइल और आत्मविश्वास से दर्शकों को आकर्षित किया।

स्प्रीस्टा 25 का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और उनके समर्पण की सराहना की। इस दौरान एचआईएमटी ग्रुप के चेयरमैन हेम सिंह बंसल, सचिव अनिल कुमार बंसल, संयुक्त सचिव अनमोल बंसल, ग्रुप निदेशक प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार, कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी, प्रबंधन अध्ययन निदेशक  प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, फार्मेसी कॉलेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ की कार्यवाहक प्रिंसिपल – सुश्री रमादत्त, आईटी विभाग के

एचओडी नरेंद्र उपाध्याय, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. दिनेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी कविता चौधरी साथ ही, सभी संकाय सदस्य और स्टाफ भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बने। इस अविस्मरणीय अनुभव के साथ, सभी छात्रों और संकाय सदस्यों ने अगले वर्ष स्प्रीस्टा ’26 को और भी भव्य रूप से मनाने की उत्सुकता व्यक्त की। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की यह शानदार परंपरा जारी रहेगी और हर साल नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

स्टार नाइट में शिवा चौधरी और अजय हुड्डा का धमाल
रात के समय संगीत और मनोरंजन का दौर अपने चरम पर पहुंचा जब प्रसिद्ध गायक शिवा चौधरी और अजय हुड्डा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मंच पर धमाल मचाया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को जोश और उमंग से भर दिया, और छात्र जमकर झूमे।

समर्पण और एकता की मिसाल बना स्प्रीस्टा 25
इस आयोजन की सफलता का श्रेय एचआईएमटी ग्रुप की आयोजन समिति, संकाय सदस्यों, छात्र स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों को जाता है, जिन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से इसे अविस्मरणीय बना दिया। स्प्रीस्टा ’25 ने न केवल छात्रों की रचनात्मकता और उत्कृष्टता को मंच दिया, बल्कि संस्थान की एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।