-गश्त बढ़ाने के साथ उद्यमियों को सुरक्षा व्यवस्था हमारी जिम्मेदारी: अजय मिश्रा
-एडीसीपी क्राइम ने उद्यमियों को किया साइबर क्राइम के बारे में जागरूक
-वर्ष 2024-25 के सत्र के लिए चयनित नई कार्यकारिणी समिति को पुलिस कमिश्नर ने दिए नामांकन पत्र
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित होटल फार्च्यून इन में पुलिस उद्यमी संवाद बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र एवं आईआईए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल की अध्यक्षता में पुलिस-उद्यमी संवाद बैठक और साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंच का संचालन वाइस चेयरमैन संजय बंसल, मनोज कुमार, सीईसी सदस्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ एक-दूसरे के परिचय साथ बैठक को प्रारम्भ किया गया। बैठक के दौरान आईआईए गाजियाबाद चैप्टर की वर्ष 2024-25 के लिए गठित नई कार्यकारिणी समिति सदस्यों को पुलिस कमिश्नर ने नामांकन पत्र दिए गए।
चैप्टर चेयरमैन संजय अग्रवाल द्वारा जनपद गाजियाबाद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव कमिश्नर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिसमें प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्रवार पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए, प्रत्येक माह में औद्योगिक क्षेत्रवार बैठक थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में की जाए और उसकी मासिक अथवा 2 माह में एक बार समीक्षा बैठक आईआईए के साथ आपकी अध्यक्षता में की जाए। औद्योगिक क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को संबंधित थाना प्रभारी/चौकी इंचार्ज द्वारा चिन्हित कर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। आईआईए गाजियाबाद चैप्टर अपने स्तर से संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सूचित करने में सहयोग प्रदान करेगा, आपके स्तर से समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को सिविल मामलों में हस्तेक्षप ना करने के सम्बन्ध में लिखित में निर्देशित किया जाए, औद्योगिक क्षेत्रों के समस्त मुख्य आवागमन मार्गों जैसे- मसूरी गुलावठी रोड, एसएसजीटी रोड इत्यादि पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी के सम्पर्क नम्बर आईआईए के पदाधिकारियों को सम्पर्क किए जाने के लिए प्रदान किए जाऐं, सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया जाए कि उद्यमियों की किसी भी समस्याओं के लिए प्राथमिकता दी जाए एवं उनकी समस्या के निस्तारण का तुरन्त प्रयास किया जाए, औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कबाडिय़ों, झुग्गियों, खोखे के कारण चोरी एवं छीनाझपटी की समस्याओं में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत अवैध कबाडिय़ों, झुग्गियों, खोखे हटाए जाऐं, आईआईए के पदाधिकारियों के लिए विशेष पुलिस अधिकारी-एसपीओ कार्ड बनवाऐ जाने, आईआईए के पदाधिकारियों को आपके स्तर से उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बनाए गये व्हाटसएप्प ग्रुप पर जोडऩे इत्यादि को प्रस्तुत किया।
मडलाध्यक्ष राकेश अनेजा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ऐसे जुझारू व कर्मठ अधिकारी हैं, जो उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा अग्रसर रहते हैं। जब हम उनसे मिले तो आईआईए के साथ बैठक के लिए उन्होंने स्वयं कहा कि आपको कितना समय चाहिए। आप बैठक की तिथि सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए ने अपने विचार व्यक्त किए और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए नोटिफिकेशन की क्षेत्रवार जागरूकता कराए जाने, उद्यमियों के लिए आईपीएस स्तर का नोडल अधिकारी की नियुक्ति किए जाने, शस्त्र लाइसेंस दिए जाने व इण्डस्ट्रियल सिक्योरिटी वाहन आईआईए की ओर से दिए जाने में इत्यादि को रखा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ अगस्त मास से क्षेत्रवार मासिक बैठक का आयोजन प्रारम्भ करा दिया जायेगा। जिसकी मैं स्वयं समीक्षा किया करुंगा। जिसे लगातार स्तर पर किया जायेगा। सिविल मामलों के हस्तक्षेप न करने के सम्बन्ध में अवगत कराया कि इसमें हाईकोर्ट के भी आदेश हैं कि सिविल मामलों में हस्तक्षेप न किया जाए।
यदि कोई ऐसा प्रकरण सामने आता है, तो अवश्य अवगत करायें। उन्होंने जनपद के सभी मुख्य मार्गों को आगामी 3-4 माह में जाम मुक्त किए जाने का आश्वासन दिया है। एसपीओ कार्ड के संबंध में कहा कि इसके नियमों की जानकारी होना भी अनिवार्य है। आईआईए द्वारा दी गई सूची के अनुसार में सत्यापन कराकर एसपीओ कार्ड जल्द जारी कराया जाएगा। इसके अलावा सभी थानाध्यक्ष/थाना प्रभारी/चौकी इंचार्ज/अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नम्बर आपको साझा कराया जाए और आपके द्वारा गु्रप में जोड़े जाने के लिए दिए गए पदाधिकारियों के नम्बर आज ही जुड़वा दूगां। इसके अलावा उन्होने बताया कि नोडल अधिकारी अपर सहायक आयुक्त नगर ही हैं, जो अभी नए आये हैं। शास्त्र लाइसेंस के संबंध में उन्होंने बताया हमें केवल सत्यापन करने का ही अधिकार है, जिसके लिए 15 दिन की अवधि निर्धारित है। इसी प्रकार अन्य पासपोर्ट सत्यापन, डायल 112 इत्यादि की समय-सीमा निर्धारित हैं, जिसमें पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद पिछले 14 माह से 112 रेसपांस टाइम में प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ रहा है।
इसके अलावा उन्होने एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में गश्त के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में अवगत कराया कि शासन की ओर पुलिस को काफी सुविधाऐं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा किसी थाने में किसी वाहन इत्यादि की कमी नहीं है। इसी कारण जनपद में अपराध पर अंकुश लगातार लग रहा है। 12 वाहन मेरे पास नए खड़े हैं, जिन्हें कहा उपयोग में लाया जाए, उस पर विचार किया जाना है। आईआईए की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों ट्रोनिका सिटी, लोहा मंडी, डासना इत्यादि में गश्त के लिए थानों को अतिरिक्त वाहन दिए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए पुलिस कमिश्नर ने देने का आश्वासन दिया। उक्त के उपरान्त कुछ उद्यमी साथियों ने अपनी समस्याऐं प्रस्तुत की, जिन पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन पुलिस कमिश्नर ने दिया।
उक्त के उपरान्त अपर उपायुक्त क्राइम सच्चिदानन्द द्वारा साइबर क्राइम पर उद्यमियों को विभिन्न प्रकार के फ्रॉड के बारे में और उनसे बचने के उपायों के बारे में अवगत कराया। कोई भी फ्रॉड होने पर 1930 पर कॉल करने या ऑनलाइन बेवसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के बारे में अवगत कराया। उन्होंने जनपद गाजियाबाद में चल रहे विभिन्न मुख्य धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करते हुए बचाव के तरीके बताए तथा किसी भी सहायता के लिए निसंकोच मुझसे सम्पर्क करने के लिए कहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल, राष्ट्रीय सचिव जेपी कौशिक, चेयरमैन संजय अग्रवाल, सचिव हर्ष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, डिवीजनल चेयरमैन राकेश अनेजा, सीईसी सदस्य एस.के. शर्मा व मनोज कुमार, वाईस चेयरमैन संजय बंसल, यश जुनेजा (राजू), अमित बंसल, रमन मिगलानी, सृष्टि मित्तल, संयुक्त सचिव अजय पटेल, ब्रिजेश गर्ग, राजीव चौहान, नवीन धवन, कन्वेनर संदीप गुप्ता, दिनेश गर्ग, कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रमोद जॉन, मनीष मदान, स्पेशल इन्वायटी ओमप्रकाश धमीजा, सुभाष गुप्ता, बसंत अग्रवाल, सुशील कुमार गोयल, कुलदीप अत्री, अमित अग्रवाल, रजत करनवाल, चेयरमैन, एमएसएमई पॉलिसी एवं स्कीम समिति प्रदीप कुमार गुप्ता, चेयरमैन, एम्पलॉयमेंट एक्सचेंज समिति अमित नागलिया, को-चेयरमैन, पावर एवं एनर्जी समिति अनिल कपूर के अलावा सदस्य डॉ अतुल कुमार जैन, अनुज महरोत्रा, जवाहर लाल मौर्य, कपिल कुमार गुप्ता, भानू प्रताप चौधरी, मंगू राम, भरत कुमार, शोएब मलिक, अमित मित्तल, राजीव वालिया, अंकित सिंघल, रजत गुप्ता, कमल गोयल, राहुल सिंघल, विजय गुप्ता, अमित कुमार, सुशील कुमार, बी.के. गोयल, अरूण ठकराल इत्यादि उपस्थित रहे।



















