-दिल्ली-एनसीआर के 1000 से अधिक विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान
-पूर्व कुलपति डॉ. आर. के. खंडाल और आई.टी.एस. ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा रहे मुख्य अतिथि
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आई.टी.एस. संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में रविवार को एक अनुकरणीय पहल करते हुए दिल्ली-एनसीआर के उन 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को भव्य रूप से सम्मानित किया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर गाजियाबाद स्थित आई.टी.एस. संस्थान के चाणक्य सभागार में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. आर. के. खंडाल ने की। उनके साथ आई.टी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, यूजी कैंपस के निर्देशक प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार पांडेय तथा वाईस प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा मौजूद रहे। समारोह में 150 से अधिक विद्यालयों के 1000 से भी अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।

आई.टी.एस. ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता सिर्फ शैक्षिक नहीं, बल्कि आपके आत्मविश्वास और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों व शिक्षकों की भी साझा सफलता है। आई.टी.एस. यूजी कैंपस के निर्देशक प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार पांडेय ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि संस्थान समय-समय पर इस तरह के आयोजन कर मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता रहता है। यह प्रयास छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा भरने के साथ उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करता है। मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. खंडाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है और ऐसे आयोजनों से उनका मनोबल और भी ऊँचा होता है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत और उत्कृष्टता बनाए रखने की प्रेरणा दी।
इस समारोह में डी.पी.एस. इंटरनेशनल द्वारका, डी.डी.पी.एस., कार्ल हूपर, के.डी.बी. गाजियाबाद, रियान इंटरनेशनल, डी.ए.वी., विवेकानंद, खेतान स्कूल, डी.एल.एफ. साहिबाबाद, सिल्वर लाइन, इंग्राहम, अरुणोदय, हौली एंजेल, जी.डी. गोयनका, उत्तम स्कूल जैसे प्रमुख विद्यालयों के छात्रों को मंच पर बुलाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सम्मानित छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों ने आई.टी.एस. संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को न केवल प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित भी करते हैं। आई.टी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन्स के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, यू.जी. कैंपस के निर्देशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, वाईस प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा और समस्त शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। समारोह ने शिक्षा के क्षेत्र में एक उच्च मानक स्थापित किया, जिसकी सराहना सभी उपस्थित जनों ने की।