मुख्यमंत्री डैशबोर्ड खराब रैंकिंग वाले कार्यों में करें बेहतर सुधार: दीपक मीणा

-डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

उदय भूमि
गाजियाबाद। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब रैंकिंग वाले कार्यों में बेहतर सुधार करें। मंगलवार को विकास भवन दुर्गावती देवी सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सीडीओ अभिनव गोपाल, प्रभागीय वानिकी निदेशक ईशा तिवारी, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह,सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, एडीएम एल/ए विवेक मिश्र, एडीएम सिटी गंभीर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट, एसडीएम मोदीनगर डॉ. पूजा गुप्ता, एसडीएम लोनी राजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव आदि विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व एवं विकास कार्य से संबंधित) एवं सीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने खराब रैंक लाने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए खराब रैंकिंग आने का कारण स्पष्ट कराया। उन्हें बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि केपीआई में कुछ परेशानियों आ रही थी,जो अब सही हो गई हैं।

आगामी माह की रैंकिंग बेहतर आएगी। स्पष्ट किया कि वह समय से पोर्टल अपडेट नहीं कर पाए। इसके साथ ही अन्य कारण भी सामने आएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि पोर्टल से संबंधित कोई भी शिकायत या समस्या है तो मुझे अवगत कराएं। आगामी माह में किसी भी विभाग की रैंकिंग खराब नहीं आनी चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी किसी भी कार्य को अपनी स्तर पर लंबित ना छोड़े,जैसे ही कोई कार्य आपकी टेबिल पर आता है उसका तुरंत निराकरण करें। आपके स्तर का नहीं है तो उसे त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेजे।आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने पर स्थलीय निरीक्षण व फीडबैक किसके द्वारा दिया गया है। उसकी पूर्ण जानकारी संपर्क सूत्र हित अपलोड़ करें। जनप्रतिधियों के साथ किए गए पत्राचार के लिए रजिस्टर बनाएं एवं विभाग द्वारा किए गए शिकायत एवं कार्यों योजनाओं से संबंधित कार्यों में हुई प्रगति का भी रजिस्टर बनाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश के अनुपालन में 24 से 26 जनवरी तक लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन प्रात: 11बजे से उत्तर प्रदेश दिवस-2025 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन की मुख्य थीम ‘Óविकास एवं विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेशÓÓहै। इसलिए सभी विभागों द्वारा इसी थीम पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, रोड शो, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं जनपद की धरोहर की प्रर्दशनियों का आयोजन किया जाएगा। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस व मतदाता जागरूकता दिवस एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसलिए सभी विभाग शासनादेश के अनुपालन में आवंटित स्टाल पर प्रदर्शनी की थीम व अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाना सुनिश्चित करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों एवं विजेता प्रतियोगिता को उपहार या भेंट ऐसी देनी चाहिए जो कि उनके काम आ सकें।