– अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा 26वें परिचय सम्मेलन में 600 युवक-युवतियों का हुआ परिचय
गाजियाबाद। आज समय की पुकार है कि ब्राह्मण समाज एकजूट होकर अपने समाज के विकास के लिए अन्य कई समाजों से हटकर काम कर रहे है। ब्राह्मण कभी अपने लिए नहीं जिया वह हमेशा समाज के हित में कार्य करता रहा है। इसलिए ब्राह्मण को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित 26वें परिचय सम्मेलन में कही। लोहिया नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित इस परिचय सम्मेलन में मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम पं0 जयनन्द शर्मा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में ब्राह्मण युवक-युवतियों के परिचय के लिए आयोजित किया गया था।
परिचय सम्मेलन के दौरान दो दिनों में लगभग 600 युवक-युवतियों का परिचय कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारी अतिथिगणों का स्वागत प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प मालाओं से किया गया, वहीं परिचय कराने वाली टीम को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मेलन में इस वर्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में पं0 श्रीचन्द शर्मा, एम. एल. सी भी पहुंचे थे। एम.एल.सी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें पहली बार इस कार्यक्रम में आने का मौका मिला है। उन्होने इस परिचय सम्मेलन को ब्राह्मण समाज द्वारा किए जा रहे सर्वोत्तम कार्य में से एक बताया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक पं0 जे. के. गौड़ द्वारा किया गया।
इस परिचय सम्मेलन में पं0 प्राणनाथ शर्मा, प0 सुभाष चंद शर्मा, प0 आदेश शर्मा, प0 विजय भारद्वाज, प0 हरिओम शर्मा, प0 राम आसरे शर्मा (मोदीनगर), प0 सुभाष शर्मा, प0 आशुतोष शर्मा, प0 नरेंद्र शर्मा, प0 वेद प्रकाश शर्मा, प0 नरेश पाल कौशिक, प0 अशोक शर्मा, प0 अमर दत्त शर्मा, प0 देवेंद्र भारद्वाज, प0 आर एन पाण्डेय, प0 देवेंद्र पाल कौशिक, प0 सुभाष शर्मा, प0 विवेक कौशिक, प0 अमित भारद्वाज, प0 आर के शर्मा, प0 राजेंद्र शर्मा, प0 ओम दत्त शर्मा, प0 एम सी गौड़, प0 शशिकांत भारद्वाज, प0 आदेश कुमार शर्मा, प0 वाई पी शर्मा, प0 विनोद हितैषी, प0 अतर सिंह शर्मा, प0 अमित गौड़, प0 अलोक शर्मा आदि शामिल रहे।

















