महापौर ने 14 करोड़ 90 लाख के विकास कार्यो का किया शिलान्यास

-विकास कार्य में लापरवाही या कोई भी अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त: सुनीता दयाल

गाजियाबाद। वसुंधरा जोन, मोहन नगर जोन, सिटी जोन एवं कविनगर जोन में गुरुवार को महापौर सुनीता दयाल ने 14 करोड़ 90 लाख के निर्माण कार्यो के शिलान्यास किया। जिसमे पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद शीतल देओल, पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद भगवान अग्रवाल, पार्षद प्रतिभा शर्मा, पार्षद सतेन्द्र चौधरी, पार्षद नरेश भाटी, पार्षद राज कुमार नगर, पार्षद अजय शर्मा, पार्षद पवन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपरोक्त निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि से विकास कार्य शुरु किए गए। जिनसे शहर के विकास में चार चांद लगेंगे, इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया।

शिलान्यास के दौरान महापौर सुनीता दयाल ने कहा आप सभी के क्षेत्र के पार्षद लगातार प्रयास कर विकास कार्य करवा रहे है। आप सभी की शिकायत सुनकर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। किसी भी वार्ड में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी। हम इसी प्रकार विकास कर रहे है, शहर में इसी प्रकार भविष्य में विकास होंगे। सभी का विकास एक समान होगा। नगर निगम की मूल सुविधा हर व्यक्ति को प्राप्त होगी एवं उपरोक्त निर्माण कार्यो की देख रेख पार्षद एवं आप सभी की है। किसी प्रकार की निर्माण में लापरवाही या अनियमितता दिखे तो तत्काल मुझे अवगत कराए।

निर्माण कार्यो का विवरण:
1. वार्ड-36, 74, 54 वसुंधरा जोन में सेक्टर 10 पानी की टंकी से सड़क क्रॉस कर सेक्टर 11 होकर नहर सर्विस रोड तक व महावीर चौक से नहर सर्विस रोड व परशुराम चौक से नहर सर्विस रोड तक व अटल चौक से गुरुद्वारा मार्ग तक आरसीसी द्वारा 4 करोड़ का नाला निर्माण कार्य शुरु किए गए।
2. वार्ड-97 रामप्रस्थ व चंद्रपुरी में 70 लाख की लागत से ब्रिज विहार रोड से नगर निगम जन सेवा केंद्र व शांति मार्ग व महाराणा प्रताप मार्ग व दिल्ली बॉर्डर से रेलवे लाइन के पास तक मुख्य सड़क निर्माण कार्य।
3. वार्ड-10 डीएलएफ कॉलोनी में 11 लाख की लागत से डी-1 से डी 5/11, 1/11,1/56 सड़क व नाली निर्माण का कार्य।
4. वार्ड-1 डीएलएफ व पप्पू कॉलोनी में 9 लाख की लागत से सड़क निर्माण का कार्य।
5. वार्ड 9 में सिब्बनपुरा गुरुद्वारा से लाल चौक तक ५७ लाख का सड़क निर्माण कार्य।
6. वार्ड-84 आरडीसी में 61 लाख की लागत से पिंक शौचालय से हिंट चौक तक सड़क निर्माण कार्य।
7. वार्ड-84 राजनगर में 1 करोड़ 55 लाख की लागत से सेक्टर 3, 6, 9, 11, 13 व 14 मुख्य मार्गों पर डेन्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य।
8. वार्ड-67 में 72 लाख की लागत से संजय नगर भारतीय स्टेट बैंक से यशोदा हॉस्पिटल होते हुए फार्च्यून होटल तक क्षतिग्रस्त नाला निर्माण कार्य।
9. वार्ड-65 में 1 करोड़ 3 लाख की लागत से डायमंड तिराहे से विवेकानंद नगर तिराहे तक सड़क निर्माण कार्य।
10. वार्ड-24 में 5 करोड़ 34 लाख की लागत से बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में आईएमएस कॉलेज से रोड नंबर 4 बड़े नाले तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य।
11. वार्ड-24 महरौली में 58 लाख की लागत से एनएच-9 से नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज तक सड़क निर्माण का कार्य।