नगर निगम के सड़क निर्माण की मेयर ने परखी गुणवत्ता बोली ऑल इज वेल

नगर निगम द्वारा शहर में किए जा रहे सड़कों के निर्माण को लेकर महापौर सुनीता दयाल अब सामग्री की गुणवत्ता की जांच खुद कर रही है। गुरूवार को महापौर सुनीता दयाल नवयुग मार्केट में निगम द्वारा बनाई जा रही करीब 1.62 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कार्य परखने के लिए पहुंची। महापौर ने निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी, सहायक अभियंता अनूप शर्मा, अवर अभियंता नागेन्द्र शर्मा, सुपरवाइजर जितेन्द्र चौधरी की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य को देखा। मेयर ने कार्य की गुणवत्ता की जांच की।

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में किए जा रहे सड़कों के निर्माण को लेकर महापौर सुनीता दयाल अब सामग्री की गुणवत्ता की जांच खुद कर रही है। गुरूवार को महापौर सुनीता दयाल नवयुग मार्केट में निगम द्वारा बनाई जा रही करीब 1.62 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कार्य परखने के लिए पहुंची। महापौर ने निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी,अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी, सहायक अभियंता अनूप शर्मा, अवर अभियंता नागेन्द्र शर्मा, सुपर वाइजर जितेन्द्र चौधरी आदि की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य को देखा। नवयुग मार्केट में डेंस सड़क के निर्माण के दौरान निर्माण विभाग की टीम के साथ उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की जांच की।

मानक के अनुसार सड़क की मोटाई 4 सेमी की होनी चाहिए और जांच में यहीं मिली। तारकोल की मात्रा,रोड़ी आदि भी देखे गए। चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने महापौर को अवगत कराया कि सड़क निर्माण में सामग्री गुणवत्तापूर्ण लगाई गई है। महापौर ने कहा कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का कभी भी निरीक्षण किया जा सकता है। इन विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी प्रकार की खामी पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।