दुबई जाएंगी मेयर सुनीता दयाल पर्यावरण सेमिनार में होंगी शामिल

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल आगामी एक से 6 दिसंबर तक दुबई में होने वाले पर्यावरण सेमिनार में शामिल होने के लिए जाएंगी। सेमिनार में गाजियाबाद के पर्यावरण पर चर्चा की जाएगी और पर्यावरण पर काम किए जाने को इसका प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। यह सेमिनार एक संस्था द्वारा किया जा रहा है।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि दुबई यात्रा नगर निगम के खर्चे पर नहीं है। सेमिनार में कई देशों के लोग शामिल होंगे। सेमिनार में गाजियाबाद के पर्यावरण पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण पर कैसे काम किया जा रहा है।इसका सेमिनार में प्रस्तुतिकरण भी दिया जाएगा।