मिशन शक्ति: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति करें जागरूक: सच्चिदानंद

-अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम ने महिला थाना प्रभारी, बीट अधिकारी, पिंक बूथ प्रभारी, महिला पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण

गाजियाबाद। प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति-शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करें। रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम सच्चिदानंद ने महिला थाना प्रभारी, बीट अधिकारी, पिंक बूथ प्रभारी,महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जागरूक करें। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम किए जाए।प्रशिक्षण के दौरान एसीपी महिला अपराध सलोनी अग्रवाल,एसीपी पूनम शर्मा एवं महिला थाना प्रभारी प्रगति सिंह,पिंक बूथ प्रभारी,परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एवं सभी थानों से बीट अधिकारी व महिला पुलिसकर्मियों को मिशन शक्ति,शक्ति दीदी अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण दौरान महिला पुलिसकर्मियों को हेल्पलाइन नंबर-1090वूमेन पावर लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,181 महिला हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,1930 साइबर ठगी हेल्पलाइन,108 एंबुलेंस सेवा,14567 सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन एवं सभी थानों के सीयूजी नंबरों के बारे में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बालक/ बालिकाओं से मित्रवत होकर संवाद कर उनकी समस्याओं को जानने के प्रयास करने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही गुड टच-बेड टच के बारे में जानकारी दी गई।मास्टर ट्रेनर के रूप में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी, महिला थाना प्रभारी,महिला दारोगा एवं एएचटीयू प्रभारी को समय-समय पर स्कूल,कॉलेज व ग्राम पंचायतों में जाकर पिंक बूथ व एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा के लिए आवश्यक नंबरों की जानकारी विस्तृत रूप से देने के दिशा-निर्देश दिए गए।

एसीपी क्राइम ने महिला बीट अधिकारी, पिंक बूथ प्रभारियों को पिंक बूथ के संचालन के संबंध में जानकारी दी गई। एसीपी ट्रैपिक ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ रोकथाम,प्रतिषेध,निवारण अधिनियम-2013 के बारे में प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने एनसीआर पोर्टल,साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतों के निस्तारण को लेकर सभी थानों में गठित साइबर सेल के  पुलिसकर्मियों,कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।