नगर आयुक्त ने विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

-कूड़े की समस्या के समाधान पर हुई चर्चा, अधिकारियों को दिए निर्देश

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त सहित निगम अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें पाइपलाइन पर हो रहे कूड़े के प्रोसेस को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को दिए गए आश्वासन पर अमल करने के लिए निर्देश। आवागमन में कूड़े की गाडिय़ों को असुविधा न हो इसके लिए रोड की मरम्मत, कूड़ा गाडिय़ों में ढक कर आए, निर्धारित रूट की सड़क धूल मुक्त रहे। इसके लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था व अन्य जनहित के विषय पर चर्चा हुई। शहरवासियों की समस्याओं को सर्वोपरि देखते हुए पाइप लाइन पर कूड़े का प्रोसेस निर्बाध चलता रहे साथ ही किस प्रकार कार्यशैली को सरल बनाए जाए के लिए योजना तैयार की गई।

विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम लगातार शहर हित में अपनी कार्यशैली को बेहतर कर रहा है। आने वाले सभी विषय को सौहार्दपूर्ण माहौल के साथ व्यवस्थित कर रहा है। पाइपलाइन पर आवागमन सरल रहे साथ ही अन्य आसपास क्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी कूड़ा वाहनों से ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए भी संबंधित टीम को नगर आयुक्त ने निर्देश दिए। बैठक में विकास संघर्ष समिति गाजियाबाद के पदाधिकारी ने नगर निगम का सहयोग करने के लिए अपना कदम आगे बढ़ाया।

नगर आयुक्त के समक्ष अपने पक्ष को रखते हुए जनहित में कार्य जारी रखना तथा सहयोग देने के लिए विषय को रखा। इसी क्रम में आने वाली कई समस्याओं के समाधान पर तत्काल कार्यवाही हो चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों के विशेष सहयोग से नगर निगम शहर वासियों के लिए बेहतर कार्य प्रणाली पर कार्य कर रहा है। बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह व अन्य संबंधित टीम भी उपस्थित रही।