कचरा प्रोसेसिंग साइट के स्थाई समाधान के लिए रात के 12 बजे नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

-शहर से कचरे का स्थाई समाधान कराना नगर आयुक्त का टारगेट

गाजियाबाद। शहर में कचरा निस्तारण को लेकर नगर निगम लगातार प्रयासरत दिखाई दे रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था पूर्व की तरह बरकरार रहें, इसके लिए नगर आयुक्त लगातार नए इजात करते नजर आ रहे है। शहर में कूड़े की समस्या का निस्तारण होने के बाद भी रात के 12 बजे नगर आयुक्त ने शाहपुर स्थित साइट का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने शहर से कूड़े की समस्या का समाधान कर दिया है। जिसकी प्रशंसा क्षेत्रीय पार्षद भी कर रहे है। पिछले कुछ दिन से शहर से कूड़ा उठना बंद हो गया था, जिसको लेकर शहर के लोगों की समस्या बढ़ गई थी। शहर के कचरा प्रोसेसिंग के लिए उपयुक्त स्थलों को चिन्हित कर उनका स्थलीय निरीक्षण नगर आयुक्त द्वारा किया गया। ताकि शहर हित में नगर निगम बेहतर कार्य में सफलता पा सकें। नगर निगम द्वारा शहर की समस्याओं के समाधान की कार्यवाही योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है। जिसमें जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग निगम को प्राप्त हो रहा है। कचरा प्रोसेसिंग प्रक्रिया बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिसके लिए नगर आयुक्त ने रात में कार्य कर रहे है। ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम गाजियाबाद बेहतर प्रदर्शन कर सकेंं।

जड़ से समाप्त होगी कूड़े की समस्या: डॉ. नितिन गौड़
नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने गाजियाबाद में कूड़े की समस्या को जड़ से समाप्त करने की कार्यवाही तेज कर दी है। जिसके लिए नगर आयुक्त दिन-रात मेहनत करते नजर आ रहे है। कचरा प्रोसेसिंग साइट का स्थाई समाधान कराने के लिए नगर आयुक्त ने कई उपयुक्त स्थलों का निरीक्षण किया। जिसमें शाहपुर साइट पर कार्य प्रारंभ कराने की योजना बनाई। एक तरफ कूड़े से शहर को निजात दिलानी है। वही दूसरी ओर शहर वासियों को कूड़ा पृथक्करण के लिए जागरूक भी करना है। नगर आयुक्त ने बताया शहर में कूड़े की समस्या का जड़ से निस्तारण किया जाएगा। जिसमें शहर की जनता भी अपना सहयोग देगी।

कोई भी शहर का नागरिक यह नहीं चाहता है कि उसका घर या फिर जिला गंदगी के नाम से जाना जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आमजन के साथ-साथ सभी पार्षद भी अपना योगदान दे रहे है। लोगों की यही जागरुकता ही स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करेगी और अपना गाजियाबाद बाद नंबर 1 भी बनेगा। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के प्रयास लगातार जारी है। शीघ्र ही ना केवल कूड़े से शहरवासियों को निजात मिलेगी। बल्कि शहर को कचरा प्रोसेसिंग साइट का स्थाई समाधान भी मिलेगा। नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश भी उपस्थित रहे।