-संभव के संदर्भों पर अविलंब कार्यवाही करें अधिकारी: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। जनसमस्या के निस्तारण के लिए मंगलवार को निगम मुख्यालय में संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। संभव के दौरान 20 संदर्भ प्राप्त हुए। अधिकांश संदर्भ प्रकाश और अवैध अतिक्रमण के प्राप्त हुए। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ प्रभारी की भी क्लास लगाई। साथ ही शहर में प्रकाश व्यवस्था को मजबूती देने के लिए स्थलीय निरीक्षण के लिए भी निर्देशित किया। जोनल प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में अंधेरे वाले क्षेत्र को चिन्हित कर और क्षेत्रीय पार्षदों से सूचना लेकर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही को रफ्तार दे निर्देश दिए। संभव के दौरान कई क्षेत्रीय पार्षद भी नगर आयुक्त से मिले जिनके द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
जिसमें निर्माण विभाग द्वारा प्रत्येक वार्ड में निर्माण कार्यों को रफ्तार दी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के दो संदर्भ, संपत्ति विभाग का एक संदर्भ, टैक्स विभाग के दो संदर्भ, जलकल विभाग के तीन संदर्भ, उद्यान विभाग का एक संदर्भ, निर्माण विभाग की दो संदर्भ, तथा अन्य संबंधित एक संदर्भ प्राप्त हुआ तत्काल कार्यवाही के निर्देश टीम को दिए गए। जिसमें प्रतिदिन जनसुनवाई करते हुए समस्याओं के समाधान पर प्राथमिकता पर कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा जन समस्याओं पर प्रतिदिन तेजी से कार्यवाही हो टीम को मोटिवेट भी किया।
संभव में प्राप्त संदर्भों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देश दिए। मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश, प्रभारी उद्यान डॉ अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार, संपत्ति प्रभारी पल्लवी, प्रकाश प्रभारी कामाख्या प्रसाद आनंद, महाप्रबंधक जल वीके मौर्य व अन्य संबंधित टीम उपस्थित रही।
















