– म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने किया सौर ऊर्जा मार्ग स्थित शौचालय का उद्घाटन
– सार्वजनिक शौचालय में होगा सोलर एनर्जी का प्रयोग, सीएसआर फंड के तहत बना शौचालय
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहर हम सभी का है औैर इसे स्वच्छ सिटी बनाने के लिए हम सभी लोगों को भागीदार बनना होगा। लोगों को जगह-जगह गंदगी फैलने से बचना होगा और यदि कोई गंदगी फैला रहा है तो उसे टोकना होगा। मंगलवार को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित सौर ऊर्जा मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करते हुए म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने यह बातें कही। उन्होंने कहा जहां स्वच्छता होगी वहां बीमारियां नहीं होगी। कोरोना संकट ने हमें सिखाया है कि जीवन में स्वच्छता को अपनाना बेहद जरूरी है।
सभी लोगों को शौचालय का प्रयोग करना चाहिये और खुले में शौच की सोच का पूरी तरह से परित्याग करना चाहिये। किया। गाजियाबाद शहर खुले में शौच मुक्त शहर है। गाजियाबाद ओडीएफ नहीं बल्कि ओडीएफ प्लस प्लस की कैटेगरी का शहर है। ऐसे में यहां की सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाएं दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।
निगम मुख्यालय में संग्राम: सुरक्षाकर्मियों से भिड़े कांग्रेसी
म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा कि लोगों को स्वच्छता को लेकर सजगता दिखानी चाहिये। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बने शौचालय का संचालन सौर ऊर्जा की बिजली से होगा। यहां मोटर पंप लगाये गये हैं और लाइट पंखे भी सौर ऊर्जा से संचालित होगा। सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होने से उस क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड कंपनी ने सीएसआर फंड के तहत वसुंधरा जोन अंतर्गत स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सौर ऊर्जा से संचालित सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया है।
म्युनिसिपल कमिश्नर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालय का संचालन बेहतर तरीके से कराया जाए। साफ और सुंदर शौचालय को रखते हुए सैनिटाइजर का छिड़काव निरंतर कराया जाए। शौचालय के उद्घाटन अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, मोहननगर जोनल प्रभारी एसके गौतम, वसुंधरा जोन के जोनल प्रभारी सुनील राय, असिस्टेंट इंजीनियर अनिल त्यागी, जूनियर इंजीनियर संजय गंगवार, देवेंद्र अग्रवाल, कंपनी के एजीएम संजय श्रीवास्तव, देवेंद्र वेदांत आदि मौजूद रहे।
















