-इंदौर की चार दिवसीय कार्यशाला में शहर को पूर्णत: कचरा मुक्त करने पर की नगर आयुक्त ने वर्किंग
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा इंदौर में चल रही चार दिवसीय कार्यशाला में गाजियाबाद शहर को पूर्णत: कचरा मुक्त करने की प्लानिंग पर विशेष रुचि लेते हुए प्रतिभाग किया है। ट्रेनिंग के अलावा नगर आयुक्त द्वारा इंदौर में किस प्रकार की कचरा निस्तारण की प्रक्रिया को वहां के शहर वासी अपना रहे हैं। इसी क्रम में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की मुहिम में भी हिस्सा लिया। जिसमें कचरा पृथक्करण कार्यवाही को जाना और स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंच कर मशीनों तथा टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी देखा। नगर आयुक्त द्वारा जन समस्याओं के समाधान के विषय में भी विस्तृत जानकारी ली गई।
जिसमें इंदौर के आई ट्रिपल सी सेंटर पर पहुंचे। एक ही स्थान से किस प्रकार निगम की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। इंटीग्रेशन के कार्यों को देखा और प्रशंसा की। इंदौर में टीम पर्याप्त मात्रा में है, जिसका बहुत बड़ा लाभ इंदौर नगर निगम में अन्य विभागों को मिलता है। उपकरणों की स्मार्ट वर्किंग जिनके माध्यम से कचरा निस्तारण में बेहतर कार्य किया जा रहा था। गाजियाबाद नगर निगम भी भारत में अच्छा स्थान प्राप्त करें इसके लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कई विशेष विषयों पर विचार किया जाएगा।
जिसमें जनप्रतिनिधियों की सलाह व सुझाव पर ध्यान देते हुए कर्मचारियों व टीम की संख्या की बढ़ोतरी भी की जाएगी और उपकरणों की स्मार्ट वर्किंग गाजियाबाद में भी व्यवस्थित हो विचार किया जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा गाजियाबाद नगर निगम टीम को और अधिक स्मार्ट बनने की प्लानिंग की जा रही है। जिसके क्रम में प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाएगा। कचरा निस्तारण कर शहर को पूर्णत: कचरा मुक्त बनाने के लिए भी गाजियाबाद नगर निगम आगामी कुछ दिनों में शहर को बेहतर रिजल्ट देगा।


















