गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार नगर निगम मुख्यालय में ही इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसमें एक ही स्थान पर जन समस्याओं के समाधान पर अधिकारी और टीम कार्य करेगी। जिससे कार्य की गुणवत्ता भी बढ़ेगी और समय भी कम लगेगा। नगर आयुक्त द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। जिस पर मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी द्वारा कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

आईसीसीसी सेंटर को सुचारू रूप से चलने के लिए सभी कार्यों पर तेजी से कार्य चल रहा है। जिसमें 311 एप, वाहनों की ट्रैकिंग, आई हुई समस्याओं पर कार्यवाही, विशेष रूप से मॉनिटरिंग के कार्यों को और अधिक प्रबल करने के लिए नगर आयुक्त के नेतृत्व में कार्य चल रहा है। नगर निगम मुख्यालय की बेसमेंट में टेक्निकल सुविधाओं से युक्त आईसीसीसी सेंटर को बनाया जा रहा है।
जिसमें निर्माण विभाग के कार्यों को तेजी से करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अभियंता द्वारा नगर आयुक्त के दौरे के समय चल रहे कार्यों की प्रगति दिखाई गई। जिसमें टीम का सिटिंग एरिया, मॉनिटरिंग के लिए एरिया, वर्चुअल बैठक के लिए एरिया का स्थान निर्धारित करते हुए निरीक्षण के दौरान बताया गया।
















