महाशिवरात्रि की तैयारियों में जुटा नगर निगम, दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पर बैरिकेडिंग और कंट्रोल रूम की व्यवस्था

 • मंदिर परिसर में 700 मीटर तक बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस से समन्वय
• साफ-सफाई, रोशनी और जल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था भी सुदृढ़
• नगर निगम का पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम करेगा श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन
• नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक बोले- श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

उदय भूमि
गाजियाबाद। महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग करने के साथ-साथ एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला किया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम की टीम साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने में जुटी हुई है। मंदिर के आगे और पिछले हिस्से में बैरिकेडिंग कराई गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग बांस और रस्सियों की मदद से एक फीट गहराई तक खुदाई करके लगाई गई है। मंदिर प्रांगण से एमजी रोड तक 400 मीटर और पिछले भाग में 300 मीटर तक बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर भीड़ प्रबंधन की तैयारी की जा रही है।

नगर निगम का कंट्रोल रूम और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम
महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए नगर निगम का कंट्रोल रूम भी मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा।
पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं दी जा सकें।
भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और पार्किंग व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है।
मंदिर से निकलने वाली पूजन सामग्री को उठाने के लिए वाहनों की भी विशेष व्यवस्था होगी।

नगर निगम की टीम पूरी तरह सक्रिय
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नगर निगम का हर विभाग महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। शहर के अन्य मंदिरों और शिवालयों के बाहर भी सफाई, रोशनी और जल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है, ऐसे में नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर सहित अन्य शिवालयों के बाहर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पर नगर निगम का एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जहां से पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे आवश्यक सूचनाएं श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुंच सकें। मंदिर परिसर और उसके आसपास यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। पार्किंग व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, पूजन सामग्री को समुचित रूप से उठाने के लिए विशेष वाहन भी तैनात किए जाएंगे। नगर निगम के सभी विभाग महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हमारा उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकें और उन्हें एक सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए किए जा रहे ये इंतजाम इस बार की महाशिवरात्रि को और भी खास बना देंगे।

मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार, महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर निगम पूरी तरह से तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के आगे और पीछे दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग के लिए बांस और रस्सी का उपयोग किया गया है, जिसे मजबूती प्रदान करने के लिए लगभग एक फीट गहराई तक खुदाई कर स्थापित किया गया है। मंदिर प्रांगण से एमजी रोड तक 400 मीटर और पिछले भाग में 300 मीटर तक बैरिकेडिंग कराई गई है। पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर तेजी से काम पूरा किया जा रहा है।

Chief-Enginer-NK-Chaudhary
रेंद्र कुमार चौधरी
मुख्य अभियंता निर्माण

इसके अलावा, पार्किंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निगम का कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जहां से पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी। कंट्रोल रूम में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं दी जा सकेंगी। हमारा प्रयास है कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शहर के सभी मंदिरों और शिवालयों में साफ-सफाई, रोशनी और जल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था हो, ताकि श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में पूरी श्रद्धा से लीन रह सकें।