लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्ण मतदान में नगर निगम ने निभाई अहम भूमिका 3200 बूथों पर व्यवस्था में बनी रही टीम

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिसकी व्यवस्था में नगर निगम के अधिकारी रहे। मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्था को बनाए रखने में नगर निगम की अहम भूमिका नजर आई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार निगम के विभागीय अधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर जिम्मेदारी से नजर आए, जनपद गाजियाबाद अंतर्गत लगभग 3200 बूथों पर व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा गया। मतदाताओं के लिए सहायता केंद्र भी बनाए गए। जिन पर सभी के लिए बैठने की व्यवस्था टेंट की व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था भी कराई गई थी। इसी क्रम में अन्य सभी व्यवस्थाओं को नगर निगम द्वारा मतदान के दौरान भी बनाए रखा गया।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले बूथ तथा अन्य पोलिंग स्टेशन पर भी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए टीम का उत्साहवर्धन किया। नगर आयुक्त ने बताया कि चुनाव से पहले चुनाव के बाद एवं चुनाव के साथ संबंधित अधिकारी व्यवस्था में लग रहे, जिनके द्वारा आवश्यकता अनुसार सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया। जिसमें पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश की व्यवस्था, पंखों की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था भी बेहतर कराई गई। इसी क्रम में सभी विधानसभा में बनाई गए मॉडल बूथ, पिंक बूथ, दिव्यांगों के लिए बूथ, युवाओं के लिए बूथ को भी सुसज्जित तथा सुव्यवस्थित बनाए रखा गया।

नगर निगम द्वारा जहां डोर टू डोर पूरा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से वह अन्य माध्यमों से भी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया तो वहीं मतदाताओं की सहायता के लिए 400 से अधिक मतदाता सहायता केंद्र भी बनाए गए। विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम के जोनल प्रभारी द्वारा अपने-अपने जोन अंतर्गत मतदान केंद्र पर व्यवस्था को बनाए रखने में भूमिका निभाई।