महिलाओं के लिए नगर निगम ने तैयार किए पिंक बूथ

गाजियाबाद। नगर निकाय के दूसरे चरण में आज होने वाले मतदान के लिए नगर निगम ने महिलाओं की सुविधा के लिए शहर में पिंक बूथ तैयार किए है। बच्चों के साथ आने वाली महिला मतदाता इन पिंक बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ के अथक प्रयास से नगर निगम ने शहर में यह पिंक बूथ तैयार किए है। वहीं, बूथों पर बांस-बल्ली लगाने के साथ रैंप बनाने से लेकर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, बूथ नंबर, पोलिंग बूथ सूचना पट्ट आदि कार्य भी पूरे किए गए है।

नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ के नेतृत्व में यह पिंक बूथ तैयार किए गए है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार किए गए हैं। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव एवं चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी, अवर अभियंता नरेंद्र कुमार आदि ने पिंक बूथ पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। यह पिंक बूथ कविनगर जोन  अंतर्गत राजनगर सेक्टर-9 स्थित सेंट पॉल एकेडमी में बूथ संख्या-874 को पिंक बूथ बनाया गया है। चुनाव अधिकारी भी महिला रखी गई है।

ताकि छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की वोट डालने में परेशानी ना हो उसका ध्यान रखा गया है।बूथों पर दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के लिए रैंप भी बनाए गए हैं। नगर आयुक्त ने पोलिंग सेंटरों से लेकर पोलिंग बूथ का समय-समय पर वहां पहुंचकर तैयारियों को स्वयं देखा है। बैरिकेडिंग करने के साथ कुर्सी, मेज आदि की व्यवस्था भी शहर में नगर निगम द्वारा पोलिंग सेंटरों पर कराई गई हैं।