संभव जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी जन समस्या

गाजियाबाद। नगर निगम में मंगलवार को संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। संभव जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए डॉ. संजीव सिन्हा ने लोगों की समस्याओं को सुना। इससे पूर्व में हुए शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लिया। सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। संभव के दौरान 13 संदर्भ प्राप्त हुए। अधिकांश समस्या टैक्स विभाग से संबंधित प्राप्त हुई। जिन पर निस्तारण की कार्यवाही मौके पर कराई गई। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार संभव के दौरान सभी विभाग के अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की एक समस्या, जलकल विभाग की एक समस्या, टैक्स विभाग की तीन समस्या, विज्ञापन विभाग से एक समस्या, निर्माण विभाग से दो समस्या, एंक्रोचमेंट की एक समस्या प्राप्त हुई। जिन पर अविलंब कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

नगर निगम के समस्त विभागीय अधिकारी या अन्य टीम समस्याओं के समाधान पर प्राथमिकता पर कार्य कर रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में समस्याओं के समाधान पर अविलंब कार्यवाही की जा रही है। जिससे शिकायतकर्ता भी संतुष्ट दिख रहे हैं। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित संभव जनसुनवाई में मोहन नगर, राजेंद्र नगर, भोपुरा, गोविंदपुरम, चिरंजीव विहार, प्रताप विहार सेक्टर 9 व अन्य निवासियों ने अपना संदर्भ अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम, जलकल विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।