एक वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा ने मनाया पहला स्थापना दिवस

– व्यापारी के राजस्व से ही प्रदेश और देश में बढ़ती है विकास की रफ्तार: अजय प्रताप सिंह

गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड़ स्थित सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में शनिवार को अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेल टैक्स जॉइंट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि सिल्वर लाइन प्रेस्टिज स्कूल अध्यक्ष नमन जैन, सुंदरदीप कॉलेज वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल, एसीपी सिटी रितेश त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने किया। मुख्य अतिथि जॉइंट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने कहा व्यापारी के राजस्व से ही प्रदेश और देश में विकास की रफ्तार आगे बढ़ती है। इसलिए व्यापारी समाज विकास की रीढ़ होता है। प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा व्यापारी यदि सुरक्षित है तो पूरा देश सुरक्षित है।

व्यापारियों को एकजुट होने पर बल दिया। व्यापारियों की सभी समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा का गठन इसी उद्देश्य के साथ कि गया है कि व्यापारियों को एकजुट कर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सकें। जिसमें शासन-प्रशासन को सहयोग देने और उनका सहयोग भी लिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह, प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू, संरक्षक अभिषेक गर्ग, आनंद चौधरी, शुभम गुप्ता, निशांत गर्ग, विकास चौधरी, विजय कौशिक, बीके शर्मा हनुमान, अनिल चौधरी, विवेक तोमर, संदीप मोदी, मधु शर्मा, दिनेश शर्मा, चिंटू सुभाष गुप्ता, पंडित शिवकुमार शर्मा, रणवीर प्रधान, वीरपाल सिंह, सोनवीर चौधरी, संदीप चौधरी, नरेंद्र कुमार गुप्ता नंदी, अभिषेक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, आनंद गुप्ता, अंकित गुप्ता, अमित गुप्ता, आलोक गुप्ता, अंकुर गोयल, रितेश गुप्ता, अर्पित गुप्ता, भव गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, अचल गुप्ता, संजीव कुमार, यश आदि उपस्थित रहे।