बसंत के अवसर पर निगम ने सजाये शहर के पार्क, वेस्ट से बेस्ट का दिया संदेश

गाजियाबाद। जिन्हें हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं, उनका प्रयोग से फूलों और पौधों को लगाने में कर सकते हैं। प्लास्टिक बॉक्स, खराब टायर और हैंगिंग पॉट आदि में फूल-पौधे लगाकर घरों को सजा सकते है। यहीं काम नगर निगम के उद्यान विभाग ने करके दिखाया है। जिन सामानों को हम बेकार समझ कर फेेंक देते है, उन्हीं का उपयोग कर नगर निगम का उद्यान विभाग शहर को सजाने का काम कर रहा है। बसंत पंचमी को लेकर शहर के कई पार्कों में विशेष स्वच्छता का अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शहर के प्रमुख पार्कों को सुसज्जित भी किया गया। नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा प्रत्येक जोन में कार्यवाही करते हुए रंग बिरंगी फूलों को लगाकर पार्कों को सजाया गया। जिसमें कुछ पार्कों में वेस्ट से बेस्ट की मुहिम पर कार्य किया गया है।

उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम शहर के सभी पार्कों की नियमित देखरेख की जा रही है। जिसमें कई पार्कों में अच्छी घास एवं अच्छी फुलवारी वहां की मिट्टी के क्रम में होती है। सभी पार्कों में नियमित घासो की कटाई, पानी का छिड़काव, पेड़ पौधों की नलाई व अन्य कार्य मालियों व अन्य के द्वारा किए जाते हैं। पार्कों के साथ-साथ ग्रीन बेल्ट एवं सेंट्रल वर्ज को भी नियमित साफ किया जाता है। नगर निगम ने संत कबीर पार्क वार्ड संख्या-91 को खराब पड़े टायर, ड्रम का इस्तेमाल करते हुए सुंदर-सुंदर फूलों को लगाया है। इसी प्रकार से अन्य सभी जोन में कई पार्क बहुत ही सुसज्जित और सुंदर है।

जिसमें मुखर्जी पार्क वार्ड संख्या 24, चिरंजीव विहार सेंट्रल पार्क, कैप्टन सुरी पार्क वार्ड 47, राजनगर सेक्टर 3 वाला पार्क वार्ड 84, डॉक्टर कपूर पार्क वार्ड संख्या 8, वार्ड 96 अशोक नगर बी ब्लॉक वाला पार्क, विजयनगर के अंतर्गत सेक्टर 9 ई 116 ई 19 के सामने वाला पार्क सेक्टर 11 प्रताप विहार जी ब्लॉक के पार्क, वसुंधरा के अंतर्गत धु्रव पार्क वार्ड 94, वैशाली सेक्टर 4 का चंद्रशेखर पार्क वार्ड 77, वसुंधरा सेक्टर 6 वार्ड संख्या 61 का पार्क व अन्य कई पार्क पूर्णतया व्यवस्थित है। बाकी पार्कों में भी नियमित व्यवस्था कराई जाती है।

क्षेत्र वासियों का भी निगम को सहयोग मिलता रहता है। जो पार्क व्यवस्थित नहीं है, उन पर ध्यान देकर बेहतर किया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से भी अपील की गई कि वह अपने-अपने घरों में भी फुलवारी अवश्य रखें और फुलवारी के अंदर वेस्ट से बेस्ट करने का कार्य करें। जिसमें पुराने सामान से फुलवारी को बेहतर करने का कार्य किया जाए। नगर निगम द्वारा शहर को व्यवस्थित और सुसज्जित करने का कार्य किया जा रहा है। पार्कों को भी सुंदर बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें क्षेत्र वासियों का सहयोग मिलता रहा है।