कौशांबी में पप्पू चौपाल खुशी का खजाना बनी चर्चा का विषय

-एक दुसरे की खुशी और दर्द में शामिल होकर दे रहे जिंदा दिल का संदेश

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित सेंट्रल पार्क में कुछ लोगों द्वारा शुरू की गई पप्पू चौपाल खुशी का खजाना आज कौशांबी के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई व्यक्ति इस पप्पू चौपाल में आकर खुद खुशियां बांट रहा है और लोगों को खुश कर रहा है। कोई गाने गाकर कोई नाच कर कोई चुटकुले सुना कर कोई कविता सुनाकर एक दूसरे का दर्द बांट रहा है। रविवार को इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संकल्प है कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल का सम्मान पप्पू चौपाल में किया गया।

पार्षद द्वारा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सभी लोगों ने प्रशंसा की। पार्षद द्वारा सभी लोगों को इस लगातार चलने वाले कार्यक्रम की बधाई दी और समाजसेवी गौरव वर्मा को पूर्व पार्षद द्वारा जागरूक नागरिक होने के नाते सम्मानित किया गया। पार्क में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर राकेश जाखोटिया, अशोक परवल, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, पवन गुप्ता, कमल गुप्ता, रवि संजीव महेश्वरी, जुगल अग्रवाल, आनंद शर्मा, बीपी सिंह, वाल्मीकि प्रसाद गौतम, रविंद्र कुमार, अनिल मित्तल, जेके सिंह, गुरविंदर कौर, के डोबाल, राजन मल्होत्रा, राजेंद्र गोयल, महाराज सिंह, रविंद्र नागर, श्याम वैश्य, राधा, रमन बंसल, पुष्पेंद्र यादव, आरएस यादव, प्रेम प्रकाश, वरुण शर्मा, प्रेम प्रकाश, गौगिया गोयल, संजय महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।