नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ का सख्त निर्देश संपत्ति-विधि विभाग की फाइलों का ठीक से रखें रखरखाव

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में संपत्ति एवं विधि अनुभाग के कार्यों एवं फाइलों को लेकर गुरुवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने विभाग के दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने विधि एवं संपत्ति अनुभाग की फाइलों की जांच की। लिपिक व बाबुओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जांच की। उन्होंने मौके पर कर्मचारियों से वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि संपत्ति एवं विधि अनुभाग की फाइलों का सही प्रकार से रखरखाव रखें। नगर आयुक्त ने नगर निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल पर संपत्ति एवं विधि अनुभाग में पहुंचकर विधि अधीक्षक विशाल गौरव से नगर निगम के चल रहे केस संबंधित जानकारी ली। इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण पत्रावली भी मौके पर देखी।
संपत्ति विभाग के लेखपाल तथा कानूनगों के दफ्तर में पहुंचकर वार्ता करते हुए फाइलों के सही प्रकार से रखरखाव करने के लिए निर्देशित किया। नगर आयुक्त ने नगर निगम मुख्यालय में किए औचक निरीक्षण के दौरान सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों,लिपिकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने ऑफिस में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखे। इसके साथ ही फाइलों का रखरखाव बेहतर तरीके से रखने के लिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इंदिरापुरम में टर्सियरी प्लांट का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण:
नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने गुरुवार को इंदिरापुरम स्थित टर्सियरी प्लांट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सिर पर कैप लगाए नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी के साथ टीएसटीपी प्लांट का निरीक्षण करते हुए इसके निर्माण कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। इस प्लांट से साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों मे शोधित पानी की आपूर्ति कराने के लिए इंदिरापुरम शक्तिखंड-4 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास दूसरा उपचारित पानी के उपचार के लिए तीसरा उपचार संयंत्र स्थापित (टीएसटीपी) प्लांट में किए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने वहां काम कर रही टीम को तेजी से निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
पीएमसी तथा वाबैग कंपनी के प्रतिनिधि से चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी से टीएसटीपी प्लांट पर चल रहे कार्यों की साप्ताहिक रिपोटज़् प्रस्तुत करने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने बताया कि इंदिरापुरम में 40 एमएलडी के बन रहे टीएसटीपी प्लांट पर लगातार नजर रखी जा रही है।इसका निर्माण कार्य जल्द तेजी से पूरा कराने के प्रयास है।इसमें 6 यूनिट में कार्य चल रहा है। समीक्षा के दौरान पाया कि इस प्लांट का निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।