सेफ सिटी: निगम ने 573 कैमरे आईसीसीसी से किए गए इंटीग्रेट, आरटीओ का मिला सहयोग

-शहर की सुरक्षा के लिए व्यापारी आयें आगे, नगर आयुक्त ने सीसीटीवी कैमरा इंटीग्रेशन के लिए की अपील

गाजियाबाद। शहरवासियों को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम ने शहर में 573 कैमरे आईसीसीसी से इंटीग्रेट कर दिए है। बाकी इंटीग्रेट पर निगम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की कार्रवाई में आरटीओ विभाग का भी सहयोग मिल रहा है। सेफ सिटी परियोजना स्मार्ट सिटी मिशन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो न केवल जनपद के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का काम निगम कर रहा है, बल्कि शहरवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत सभी कैमरों की निगरानी स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से की जा रही हैं। इससे शहरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और वास्तविक समय में घटनाओं पर रिस्पॉन्स देने में मदद मिल रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम सीमा अंतर्गत राज्य स्मार्ट सिटी योजना में स्वीकृत सेफ सिटी परियोजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत शहर वासियों को सुरक्षित रखने के क्रम में 1500 सीसी टीवी कैमरा इंटीग्रेटेड किए जाने हैं। जिस पर कार्यवाही तेजी से चल रही है। नगर निगम द्वारा मुक्त योजना के क्रम में 573 सीसीटीवी कैमरा आई ट्रिपल सी से इंटीग्रेटेड किये जा चुके हैं। आरटीओ कार्यालय में गुरुवार को कैमरा इंटीग्रेशन को लेकर अहम बैठक हुई। जिसमें नगर निगम के अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी व टीम भी उपस्थित रही। आरटीओ द्वारा सभी डीलर्स के साथ मिलकर बाहर सड़क की तरफ के अपने सीसीटीवी कैमरे को नगर निगम आई ट्रिपल सी से इंटीग्रेटेड करने के लिए जागरूक किया गया। डीलर्स ने अपनी सहमति देते हुए शहर हित में अपना कदम आगे बढ़ाया। योजना के तहत सरकारी और निजी सीसीटीवी, अंधेरे वाले स्थानों, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था वाले स्थानों की पहचान का काम डेडलाइन के तहत पूरा कर लिया गया है।

सेफ सिटी योजना को सफल बनाए जाने व सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सभी वर्ग से निरंतर बैठक की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और सीडीओ की अध्यक्षता में भी अवेयरनेस कार्यक्रम कराई जा रहे हैं। इसी प्रकार जिला आपूर्ति अनुभाग, ट्रैफिक विभाग, पुलिस विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, औद्योगिक क्षेत्र भी अभियान के रूप में कार्यवाही कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा शहर वासियों से पुनः: अपील की जा रही है शहर सुरक्षित रखने की दृष्टि से अपना सड़क की तरफ बाहर का कैमरा इंटीग्रेटेड करने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और शहर हित में अपना योगदान दें।

शहर वासियों की सुरक्षा के लिए कैमरा इंटीग्रेशन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। एक ही कंट्रोल सेंटर में शहर के सभी कैमरा को जोड़ा जाएगा। इसी के साथ सैफ लूप का काम भी तेजी से चल रहा है। प्राइवेट प्रतिष्ठान, संस्थाओं द्वारा लगाए गए कैमरा को उसमें शामिल किया गया है। शहर के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी की इसमें अहम भूमिका निभा रहे है। सेफ सिटी योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यवाही तेजी से चल रही है। जिसमें शहर वासियों को भी जागरूक किया जा रहा है। पेट्रोल पंप संगठन और गैस संगठन द्वारा सहयोग किया गया और अपने-अपने ऐसे कमरे जो सड़क की तरफ है उनको नगर निगम के साथ इंटीग्रेटेड किया गया। इसी क्रम में अन्य प्रतिष्ठा भी शहर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने बाहर के कैमरे को इंटीग्रेटेड करने के लिए सहमति दे रहे हैं। नगर निगम द्वारा व्यापारियों से भी शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने बाहर सड़क की तरफ के कैमरे को इंटीग्रेटेड करने के लिए अपील की गई है।
विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त, नगर निगम गाजियाबाद