सेफ सिटी परियोजना: निगम ने शहर में 600  कैमरे कराए इंटीग्रेशन

-जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त ने निगम अधिकारियों की मौजूदगी में उद्यमियों के साथ की बैठक
-शिक्षा संस्थानों को आगमन तथा निकासी गेट पर लगे कैमरा को इंटीग्रेट करने के दिए गए निर्देश

गाजियाबाद। शहरों को सक्षम, सुविधाजनक और प्रशासनिक नजरिये से कुशल बनाने के लिए शुरू किए गए स्मार्ट सिटी मिशन में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक लगातार कार्रवाई कर रह है। शहरों में आईसीसीसी की स्थापना का मतलब है कि ये सभी शहर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट, नागरिक सुविधाओं, चिकित्सकीय संसाधनों और आपराधिक घटनाओं की निगरानी जैसे कई कार्य एक प्लेटफार्म पर आ गए हैं, जो शहरी समस्याओं और चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकते हैं। जिसके लिए अब नगर निगम के साथ अन्य विभाग भी अपना सहयोग दे रहे है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर वासियों को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम ने शहर में 600 कैमरों को आईसीसीसी से इंटीग्रेड कर दिया हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में सेफ सिटी परियोजना के तहत अधिकारियों की लगातार कार्रवाई चल रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान के नेतृत्व में उद्यमियों के साथ कैमरा इंटीग्रेशन को लेकर बैठक की गई। औद्योगिक संगठनों तथा शिक्षा संस्थानों में सेफ  सिटी योजना को लेकर उत्साह दिख रहा है। उद्यमियों ने भी अब इसमें अपना कदम आगे बढ़ाया है। औद्योगिक क्षेत्रों में लगे हुए कैमरों को जो बाहर की तरफ  सड़क पर लगे हैं। उन्हें भी नगर निगम के साथ इंटीग्रेट करने के लिए सहमति बनी हैं। नगर निगम टीम तथा औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी के बीच बैठक हुई। बैठक में किस प्रकार कैमरा का इंटीग्रेशन किया जाना है। इसको लेकर विस्तार से बताया गया। अन्य शिक्षा संस्थान भी सेफ  सिटी योजना के अंतर्गत बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास ने शहर के सभी शिक्षा संस्थानों को विद्यालयों आगमन तथा निकासी गेट पर लगे हुए कैमरा को इंटीग्रेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि सेफ  सिटी योजना के तहत शहर में अधिक से अधिक कैमरा को नगर निगम में आई ट्रिपल सी सेंटर से इंटीग्रेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें औद्योगिक संगठन, शिक्षा संस्थान, अस्पताल व अन्य प्रतिष्ठानों से लगातार समन्वय स्थापित कर कैमरा इंटीग्रेशन के कार्य को तेजी से कर रहे हैं। लगभग 600 से अधिक कैमरा इंटीग्रेशन के लिए कार्रवाई चल रही हैं। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान की अध्यक्षता में उद्यमियों के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में नगर निगम के अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश अनेजा, लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष अमरीश गोयल, हरिओम चौहान, सत्य भूषण अग्रवाल, गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, किरणपाल पांचाल, अनिल तथा सिटी जोनल प्रभारी आदि उपस्थित रहे। उद्यमियों ने बैठक में कैमरा इंटीग्रेटेड के लिए सहमति दी। उन्हें किस प्रकार कैमरा इंटीग्रेशन किया जाना है। इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तीय विहीन/ उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटरमीडिएट कॉलेज, कोचिंग सेंटर को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कैमरा इंटीग्रेशन में सहयोग के लिए निर्देश दिए हैं।