अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने से मिलता है संतोष: इन्द्र विक्रम सिंह

-जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए पूर्ण गुणवत्ता से शिकायतों के निस्तारण के आदेश

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने से संतोष मिलता है। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में समय के अनुसार 9:45 बजे के बाद से दोपहर तक आमजन की सुनवाई करते है। जिलाधिकारी का मानना है कि हम अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पालन करते है,तो हमें सकुन,संतोष रहता है और हम रात को आराम से निश्चिंत होकर सोते है। जनसुनवाई के दौरान राजस्व के साथ-साथ नगर निगम,जीडीए एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को व्हाट्सएप एवं फोन से संपर्क कर उन्हें प्रेषित करते हुए जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि हम आम जनता से जुड़ पदों पर रहते हैं, और हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम सर्वप्रथम आम जनता की समस्याओं का स्थाई रूप से निराकरण करें। उनकी शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता से निस्तारण करें। जनसुनवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय भी उपस्थित रहे।