स्वतंत्रता दिवस पर स्कूटी ये पति-पत्नी बेच रहे थे हरियाणा की शराब

-हरियाणा शराब समेत तीन तस्गर गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर। अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने में जुटी आबकारी विभाग की टीम ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पति-पत्नी को हरियाणा शराब समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर हरियाणा से सस्ती शराब लाकर स्वतंत्रता दिवस में उक्त शराब को महंगे दामों में बेचने की फिराक में थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 शिखा ठाकुर एवं आबकारी निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना 126 अन्तर्गत ग्राम असगरपुर में दबिश करने पर चार्ली संतरा हरियाणा मार्का 6 पेटी 28 पव्वे (कुल 328पव्वे) धारिता 180 एमएल के साथ हृदय पुत्र कैमी सिंह निवासी सेक्टर-128, असगरपुर नोएडा एवं उसकी पत्नी रेशा को गिरफ्तार किया गया।

जिनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किया गया। पकड़े गए तस्कर स्कूटी की डिग्गी में हरियाणा शराब के पव्वे भरकर स्वतंत्रता दिवस पर ऑन डिमांड सप्लाई कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए तस्कर ने पत्नी को भी साथ लिया हुआ था। जिससे चेकिंग के दौरान पुलिस उन्हें न रोके। जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। बरामद स्कूटी को सीज कर दिया गया।
वहीं चेकिंग के दौरान सेक्टर- 63 एफएनजी रोड पर एक कबाड़ी की दुकान के पास शराब तस्करी कर रहे विनोद पाल पुत्र अरविंद पाल निवासी ग्राम चिलसरा जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 165 पौवे देशी शराब ट्विन टॉवर यूपी यूपी मार्का बरामद किया गया।